New State Mobile का मार्च अपडेट रोल आउट, नए मोड के साथ हुए ये बदलाव

New State Mobile के लिए मार्च अपडेट लाइव हो गया है। प्लेयर्स को इस अपडेट के साथ कई धमाल चीजें मिल रही हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 24, 2023, 06:53 PM (IST)

हाइलाइट

  • New State Mobile के लिए मार्च को अपडेट जारी हो गया है।
  • इसके साथ गेम में वेपन और नया मोड आया है।
  • साथ ही पुरानी चीजों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Krafton ने New State Mobile (v 0.9.46) के लिए लंबे इंतजार के बाद मार्च अपडेट जारी कर दिया है। नया पैच अब Android और iOS दोनों डिवाइस के लिए लाइव कर दिया है। लेटेस्ट पैच NEW STATE लैब के लिए नया केए-बूम मोड लेकर आया है। साथ ही, प्लेयर्स को नए अपडेट के साथ गेम में "LAGNA" मैप में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में यह अपडेट नए वेपन और बहुत कुछ लेकर आया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: New State Mobile का नया अपडेट, गेम में हुए ये बड़े बदलाव

New State Mobile New Update

New State Mobile खेलने वाले काफी समय से इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे। गेम कल यानी 23 मार्च 2023 को कुछ समय के लिए मेंटेनेंस के तहत बंद हो गया था। उसके बाद, नए अपडेट को ग्लोबल लेवल पर लाइव किया गया। अपडेट के साथ गेम में एया वेपन sawed-off लाया गया है। और पढें: PUBG New State Mobile का Akinta मैप हुआ बड़ा, जुड़े नए लोकेशन

इसके लिए 12-गेज बारूद की जरूरत होती है, जो क्लोज-रेंज फाइट में प्लेयर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। Survival Pass Vol.17 भी नए अपडेट के साथ शुरू हो गया है। न्यू स्टेट मोबाइल में लेटेस्ट पैच अपडेट के साथ प्लेयर्स को गेम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

नया मोड है दमदार

न्यू स्टेट लैब्स कंटेंट के लिए आया नया केए-बूम मोड एक राउंड डेथमैच (RDM) है, जो एरिना मैप पर उपलब्ध है। इसमें प्लेयर्स केवल ग्रेनेड लॉन्चर और थ्रोएबल्स का यूज करके लड़ाई करते हैं। इस मोड में ग्रेनेड के अलावा कोई अतिरिक्त गोला-बारूद उपलब्ध नहीं है। अधिकांश नियम पिछले RDM के जैसे ही हैं। बता दें कि प्लेयर्स युद्ध के मैदान के केंद्र में देखभाल पैकेज से "रेड जोन लॉन्चर" पा सकते हैं, जो स्टेंडर्ड ग्रेनेड की तुलना में अधिक शक्तिशाली विस्फोट करता है।

LAGNA को मिला अपडेट

LAGNA, को फरवरी अपडेट में शामिल किया गया था। अब इसे प्लेयर फीडबैक और प्ले स्टैटिस्टिक्स के आधार पर अपडेट किया गया है। ब्लू जोन के मापदंडों को भी शुरुआती ब्लू जोन चरण के दौरान प्लेयर की चीजों को इकट्ठा करने के लिए अधिक समय देने के लिए बदल दिया गया है। इसके अलावा, इसे कई अपडेट के साथ लाया गया है।

अपडेट के साथ आया नया Handgun

अपडेट के साथ एक नया हैंडगन Sawed-off केवल 12-गेज गोला-बारूद का उपयोग करता है और क्लोज-रेंज फाइट्स में इसका सिंगल-शॉट बहुत पावरफुल है। उपयोग किए जाने पर बुलेट के प्रसार को कम करने के लिए सॉव-ऑफ को चोक से लैस किया जा सकता है।

ये भी हुए बदलाव

न्यू स्टेट लैब्स कंटेंट रिक्रूट मोड Erangel में वापस आ गया है। बैटल रॉयल मोड की तुलना में इस मोड के लिए रीक्रूट टाइम कम कर दिया गया है। इस मोड में प्लेयर युद्ध के लिए अपनी टीम में आठ प्लेयर्स की भर्ती कर सकते हैं। गिराए गए प्रतिद्वंद्वी को सफलतापूर्वक भर्ती करने के बाद प्लेयर्स की हेल्थ और बूस्टर लेवल दोनों पूरी तरह से बहाल हो जाएंगे। इसके अलावा, भी नए अपडेट में प्लेयर्स कई बदलाव को देखेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।