Free Fire MAX में फ्री मिल रहे कई धमाल आइटम, ऐसे पाएं

फ्री फायर मैक्स में एक ऐसा इवेंट चल रहा है, जो प्लेयर्स को फ्री में कई शानदार रिवॉर्ड जीतने का मौका दे रहा है। यह इवेंट इस महीने के अंत तक गेम में लाइव रहेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 27, 2023, 06:18 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में 31 जुलाई तक यह इवेंट चलेगा।
  • इसमें प्लेयर्स बिना डायमंड खर्च किए ही आइटम पा सकते हैं।
  • प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए दुश्मनों को मारना होगा।

Garena Free Fire MAX में एक New Elimination Challenge चल रहा है। इसमें प्लेयर्स को Wasteland Roamer (Head) या Wasteland Wanderer (Head) पाने का मौका मिल रहा है। इस इवेंट की सबसे खास बात यह है कि गेमर्स को ये आइटम पाने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं है। वे फ्री में इन्हें पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें कुछ टास्क पूरे करने होंगे। पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire MAX New Elimination Challenge

फ्री फायर मैक्स में New Elimination Challenge इवेंट 31 जुलाई, 2023 तक चलेगा। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए एक स्पेसिफिक संख्या में दुश्मनों को मारना होगा। रिवॉर्ड और टास्क की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

रिवॉर्ड और टास्क

  • 30 दुश्मनों को मारकर प्लेयर्स फ्री में Swagger Ownage Weapon Loot Crate पा सकते हैं।
  • 50 दुश्मनों को मारने वाले प्लेयर्स को फ्री में Wasteland Roamer (Head) और Wasteland Wanderer (Head) मिलेगा।

इसका मतलब है कि इवेंट में मिलने वाले दोनों रिवॉर्ड को पाने के लिए गेमर्स को केवल 50 दुश्मनों को गेम से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। इसके अलावा, प्लेयर्स अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मोड बैटल रॉयल या क्लैश स्क्वाड में गेम खेलकर ऊपर बताए गए टास्क को पूरा कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

हालांकि, हम सलाह देंगे कि क्लैश स्क्वाड में मैच जीतना प्लेयर्स के लिए थोड़ा आसान हो सकता है, क्योंकि इसमें उनके पास अधिक राउंड होते हैं।

रिवॉर्ड पाने का तरीका

  • फ्री रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।

    उसके बाद ऊपर बताए गए टास्क पूरे कर लें।

  • अब रिवॉर्ड के लिए क्लैम करने के लिए इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • फिर Team Up Challenge section में जाकर Elimination challenge के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आइटम अपने अकाउंट में पाने के लिए उसके सामने आ रहे क्लैम बटन पर क्लिक कर दें।

प्लेयर्स के पास फ्री में ये आइटमट पाने का अच्छा मौका है। उन्हें इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। इन्हें इन-गेम स्टोर से खरीदने पर प्लेयर्स को डायमंड खर्च करने होंगे, जो कि असली के पैसों से आते हैं। इस कारण इस इवेंट का फायदा उठाएं और रिवॉर्ड पा लें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।