Free Fire MAX में मिल रहा Sonorous Heart Gloo Wall, जानें कैसे पाएं

Free Fire MAX में एक नया ग्लू वॉल आया है। इसे ग्रैंड प्राइज के तौर पर पा सकते हैं। इसके अलावा प्लेयर्स इवेंट में कई रिवॉर्ड पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 06, 2023, 03:16 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में Sonorous Heart Gloo Wall मिल रहा है।
  • इस ग्लू वॉल एक इवेंट के जरिए पा सकते हैं।
  • प्लेयर्स को डायमंड खर्च करके रिवॉर्ड पाना होगा।

Garena Free Fire MAX में लेटेस्ट अपडेट के साथ कई नए कॉस्मेटिक आइटम आए हैं। इंडियन सर्वर के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर नई ग्लू वॉल Sonorous Heart लेकर आया है। इसे ग्रैंड प्राइज के तौर पर पाया जा सकता है। यह ग्लू वॉल स्किन गेम जीतने में प्लेयर्स की मदद करेगी। हालांकि, प्लेयर्स के पास इसे पाने के लिए सीमित समय है। इसे एक इवेंट के जरिए पा सकते हैं। आइये, इवेंट की डिटेल जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

Free Fire MAX Sonorous Wall Event

नया Free Fire MAX Sonorous Wall इवेंट 5 जून, 2023 से शुरू हो गया है। यह 12 जून तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करके ग्रैंड प्राइज के तौर पर ग्लू वॉल पाना होगा। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

इस इवेंट में पांच लॉक दिए गए हैं। प्लेयर्स को एक-एक करके सभी लॉक सिलेक्ट करने होंगे। किसी एक लॉक में गेमर को Sonorous Heart Gloo Wall मिलेगा। हालांकि, अगर आप गलत लॉक भी सिलेक्ट कर लेते हैं तो खाली हाथ नहीं जाएंगे। आपको कोई अलग आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिया जाएगा। रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू

रिवॉर्ड लिस्ट

वॉल के अलावा भी इस इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर कई धमाल आइटम मिल रहे हैं।

  • Pet Kins: Waggor Love
  • 2x Cube Fragment
  • 2x Mystic Seeker (SCAR + SPAS 12) Weapon Loot Crate
  • 3x Gold Royale Voucher (एक्सपायर डेट- 31 जुलाई, 2023)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट के हर लॉक को सिलेक्ट करने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। कीमत स्पिन की तरह हर लॉक के साथ लगातार बढ़ती जाएगी।

पहला लॉक सिलेक्ट करने पर 9, दूसरे करने पर 19, तीसरा करने पर 49, चौथा करने पर 99 और पांचवां सिलेक्ट करने पर 399 डायमंड खर्च करने होंगे।

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • प्लेयर को सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करना होगा। इसके बाद लेफ्ट साइड में सबसे ऊपर में इस इवेंट का ऑप्शन होगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब मेन्यू में से Sonorous Wall सिलेक्ट करें। ऐसा करते ही आप इवेंट के इंटरफेस पर पहुंच जाएंगे।
  • फिर डायमंड खर्च करके लॉक सिलेक्ट कर लें, जिसे अनलॉक करना है। जब तक ग्लू वॉल मिल न जाए, तब तक यह प्रोसेस करते रहें।

आपके पास इसके लिए पांच चांस होंगे। प्लेयर कुल मिलाकर 575 डायमंड खर्च कर सकते हैं। इतने डायमंड में सिर्फ एक्सक्लूसिव ग्लू वॉल ही नहीं बल्कि और भी कई आइटम पाने का मौका होगा। इसका मतलब है कि कम डायमंड में धमाकेदार आइटम पाने का यह एक अच्छा मौका है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।