Garena Free Fire MAX में आया पावरफुल Cobra Fist, ऐसे पाएं

Garena Free Fire MAX में एक नया मोको स्टोर लाइव हो गया है। इसमें प्लेयर्स को कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं। प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करने होंगे। स्पिन करने के लिए डायमंड की जरूरत होती है।

Published By: Mona Dixit
Published: Jan 26, 2024, 05:13 PM (IST)

हाइलाइट

  • Garena Free Fire MAX में पावरफुल Cobra Fist मिल रहा है।
  • गेम में नया मोको स्टोर लाइव हो गया है।
  • प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा।

Garena Free Fire MAX में नया मोको स्टोर लाइव हो गया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena समय-समय पर तरह-तरह के मोको स्टोर लाते रहते हैं। इसमें प्लेयर्स को लिजेंड्री रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिलता है। गेम में हाल में एक नया मोको स्टोर आया है। इसमें पावरफुल Cobra Fist के साथ-साथ कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। आइये, इसमें डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Garena Free Fire MAX Moco Store

फ्री फायर मैक्स मोको स्टोर गेम में 21 जनवरी, 2024 को लाइव हो गई थी। यह गेम में 3 फरवरी, 2024 को खत्म हो जाएगा। इस मोको स्टोर में प्लेयर्स को पावरफुल Fist स्किन के साथ अन्य रिवॉर्ड पाने का मौका भी मिल रहा है। हालांकि, प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए कुछ डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने होंगे। मोको स्टोर में ग्रैंड और बोनस प्राइज मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

ग्रैंड प्राइज

  • Cobra fist स्किन
  • Beast warrior बंडल
  • G36-Flaring Bionica स्किन
  • Bone fist स्किन
  • Beast fighter बंडल
  • M4A1-wild carnival स्किन

बोनस प्राइज

  • Spirit fox पेट
  • Cobra guardian
  • Legendary cobra लूट बॉक्स
  • Flash पेट
  • ग्रेनेड cobra strike
  • Panking cobra

दोनों प्राइज सेक्शन में प्लेयर्स के पास छह-छह आइटम का ऑप्शन मिल रहा है। दोनों सेक्शन में उन्हें एक-एक आइटम सिलेक्ट करने होंगे, जिन्हें ने पाना चाहते हैं। उसके बाद एक नया प्राइज पूल बन जाएगा, जिसकी लिस्ट जी गई है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

फाइनल प्राइज लिस्ट

  • ग्रैंड प्राइज से चुना गया इनाम
  • बोनस प्राइज लिस्ट से सिलेक्ट किया गया आइटम
  • BOOYAH वेपन लूट क्रेट
  • लक रॉयल वाउचर
  • गोल्ड रॉयल वाउचर
  • 2x क्यूब फ्रैग्मेंट

प्लेयर्स को मोको स्टोर से आइटम पाने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। उन्हें स्पिन करना होगा। हर स्पिन के बाद डायमंड कीमत बढ़ती जाएगी।

स्पिन की कीमत

पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड

दूसरे स्पिन की कीमत 19 डायमंड

तीसरे स्पिन की कीमत 49 डायमंड

चौथे स्पिन की कीमत 99 डायमंड

पांचवें स्पिन की कीमत 199 डायमंड

छठे स्पिन की कीमत 499 डायमंड है।

इसका मतलब है कि प्लेयर्स कुल छह स्पिन और 874 डायमंड खर्च करके सभी आइटम अपने नाम कर सकती है।

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।

उसके बाद लेफ्ट साइड में आ रहे लक रॉयल सेक्शन में जाएं।

फिर Moto Store पर क्लिक करें।

इसके बाद स्पिन करते जाएं और अपने पसंद के रिवॉर्ड पा लें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।