Free Fire MAX में फ्री मिल रहा Kairos कैरेक्टर, ऐसे पाएं

Free Fire MAX में फ्री कैरेक्टर पाने के लिए प्लेयर्स को ज्यादा कुछ नहीं करना है। उन्हें बस एक सब इवेंट में दिए गए कुछ मिशन को पूरा करना होगा। गेमर्स के लिए यह कठिन नहीं होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: May 22, 2024, 12:19 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में फ्री कैरेक्टर पाने के लिए प्लेयर्स को ज्यादा कुछ नहीं करना है। उन्हें बस एक सब इवेंट में दिए गए कुछ मिशन को पूरा करना होगा। गेमर्स के लिए यह कठिन नहीं होगा।

Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई कैरेक्टर मिलते हैं। ये कैरेक्टर अलग-अलग स्किल के साथ आते हैं और प्लेयर्स को जीतने में मदद करते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena नए-नए कैरेक्टर गेम में लाता रहता है। हाल में Kairos कैरेक्टर गेम में आया है। इसके पास Defense Breaker नाम की पैसिव एबिलिटी है। यह एबिलिटी कैरेक्टर कॉम्बिनेशन के लिए बहुत जरूरी है। गेमर्स इस कैरेक्टर को अभी चल रहे एक इवेंट के जरिए पा सकते हैं। आइये, जानें कैसे। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX में कैसे पाएं Kairos?

Free Fire MAX OB44 Update के साथ गेम में नया कैरेक्टर पेश किया गया है। इसे अभी चल रहे Paradox वेब इवेंट से पा सकते हैं। इवेंट में इसके अलावा और भी कई धमाल आइटम्स मिल रहे हैं। गेमर्स को इस इवेंट के जरिए नया कैरेक्टर पाने के लिए 50 डुअल टोकन चाहिए होंगे। ये टोकन पाने के लिए वेब इवेंट में दिए गए विभिन्न डेली टास्क करने होंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

टास्क और उसमें मिलने वाले टोकन की लिस्ट नीचे दी गई। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

  • 2700 डैमेज से डील करने पर 2x Dual Tokens मिलेंगे।
  • 6 दुश्मनों को मारकर गेमर्स 2x Dual Tokens पाएंगे।
  • हेडशॉट करके 7 दुश्मनों को मारने पर 1x Dual Token मिलेंगे।
  • 90 मिनट तक गेम में सर्वाइव करने पर 1x Dual Token दिया जाएगा।
  • 3 टीम वालों की मदद करके 1x Dual Token पा सकते हैं।
  • तीन मैच अपने दोस्तों के साथ खेलने पर 1x Dual Token मिलेंगे।
  • ग्लू वॉल के जरिए 200 डैमेज करने पर 2x Dual Tokens दिए जाएंगे।
  • तीन मैच खेलकर गेमर्स 2x Dual Tokens पा सकते हैं।

बता दें कि गेमर्स अपनी इच्छा और सुविधा के अनुसार Battle Royale, Clash Squad या फिर Lone Wolf कोई भी मैच खेल सकते हैं। पर्याप्त टोकन प्राप्त करने के बाद कैरेक्टर पाने के लिए नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें।

ऐसे पाएं कैरेक्टर

  • सबसे पहले अपने गेम में Free Fire MAX ओपन करें। इसके बाद इवेंट सेक्शन में जाएं और Paradox Web Event पर क्लिक कर दें।
  • फिर प्रोग्रेस बार में Kairos कैरेक्टर पर क्लिक करें।
  • कैरेक्टर को क्लैम करने की प्रोसेस पूरा करने के बाद उसे Present सेक्शन से पा लें।
  • गेमर्स के पास फ्री कैरेक्टर पाने का यह अच्छा मौका है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।