Free Fire MAX में फ्री मिल रही P90–Xtreme Adventure गन स्किन, बस करना होगा यह काम

Free Fire MAX में एक नया इवेंट आया है। इसमें गम स्किन के सआथ-साथ कई शानदार रिवॉर्ड मिल रहे हैं। रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड खर्च नहीं करने होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 21, 2023, 05:39 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में यह इवेंट 25 मार्च तक चलेगा।
  • रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड खर्च नहीं करने होंगे।
  • गन स्किन के अलावा और भी कई रिवॉर्ड मिलेंगे।

Free Fire MAX में इस समय काफी इवेंट चल रहे हैं। इनके जरिए प्लेयर्स एक से एक आइटम पा सकते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में एक नया इवेंट आ गया है, जो परमानेंट P90 – Xtreme Adventures स्किन रिवॉर्ड के तौर पर दे रहा है। यह प्लेयर्स के गेम को मजेदार बनाती है और गेम जीतने में भी उनकी मदद करती है। यह रेट ऑफ फायर को बढ़ाने वाली सबमशीन गन है। आइये, जानें कैसे पाएं ये रिवॉर्ड... और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX New event

फ्री फायर मैक्स में 18 मार्च से एक नया इवेंट शुरू हो गया है। यह 25 मार्च, 2023 तक चलेगा। इस इवेंट में परमानेंट गम स्किन मिल रही है। इसे पाने के लिए प्लेयर्स के पास अभी काफी समय है। इस इवेंट में क्या मिशन पूरा करने पर कौन सा रिवॉर्ड मिलेगा। यह जानने के इसकी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

रिवॉर्ड और टास्क की लिस्ट

  • एक बार लॉगइन करने पर प्लेयर्स को फ्री में Supply Crate Play Card तीन दिन के लिए मिल रहा है।
  • दो बार लॉग इन करके प्लेयर्स फ्री में तीन दिनों के लिए Armor Crate Play Card पा सकते हैं।
  • तीन बार लॉग इन करके गेमर्स Scan Play Card तीन दिन के लिए पा सकते हैं।
  • चार बार लॉग इन करने पर तीन दिन के लिए Bonfire Play Card मिलेगा।
  • पांच बार लॉग इन करते हैं तो रिवॉर्ड के तौर पर P90 – Xtreme Adventure दिया जाएगा।

इसका मतलब है कि अब प्लेयर्स केवल लॉग इन करके ये सारे आइटम पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

ऐसे करें रिवॉर्ड के लिए क्लैम

  • लॉग इन करने के बाद रिवॉर्ड पाने के लिए अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • उसके बाद इवेंट सेक्शन ओपन करें और फिर OB39: 22/3 Patch में जाएं।
  • अब स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं फिर OB39: Free Gun Skin वाले टैब पर क्लिक कर दें।
  • फिर रिवॉर्ड के सामने आ रहे क्लैम बटन पर क्लिक करके आइटम पा लें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।