Garena Free Fire MAX में पाएं इवो स्किन और बहुत कुछ, जानें कैसे

Garena Free Fire MAX में एक ऐसा इवेंट चल रहा है, जो प्लेयर्स को इवो स्किन के साथ-साथ वाउचर्स और टोकन जैसे कई आइटम पाने का मौका दे रहा है। हालांकि, इसके लिए प्लेयर्स को स्पिन करना होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 06, 2024, 11:16 AM (IST)

हाइलाइट

  • Garena Free Fire MAX में इवो स्किन रिवॉर्ड में मिल रही हैं।
  • गेम में एक नया लक रॉयल आया है, जो एक महीने तक चलेगा।
  • इस इवेंट में इवो स्किन समेत कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं।

Garena Free Fire MAX में एक नया Evo Vault इवेंट चल रहा है। यह प्लेयर्स को Chromasonic और AN94 - Evil Howler जैसे कई आइटम पाने का मौका दे रहा है। यह एक लक रॉयल है। इस कारण अ्य लक रॉयल की तरह ही इसके जरिए भी रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को स्पिन करना होगा और स्पिन करने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करनी होगी। प्लेयर्स को इवेंट में स्किन्स के साथ-साथ वाउचर्स पाने का मौका भी मिल रहा है। आइये, इन इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Garena Free Fire MAX Evo Vault Event

फ्री फायर मैक्स में Evo Vault इवेंट की शुरुआत 2 मार्च, 2024 से हो गई है। यह गेम में एक महीने के लिए लाइव रहेगा। गेमर्स को स्किन समेत अन्य आइटम पाने के लिए स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए प्लेयर्स को डायमंड खर्च करने होंगे। हर स्पिन की कीमत 20 डायमंड है। 10+1 स्पिन के सेट को 200 डायमंड में खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

बता दें कि स्पिन करने पर प्लेयर को एक रेंडम आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा। वह आइटम दोबार स्पिन पर रिपीट नहीं होगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

रिवॉर्ड की पूरी लिस्ट

  • MP40 – Chromasonic
  • AN94 - Evil Howler
  • UMP – Booyah Day 2021
  • M4A1 – Infernal Draco
  • Bonfire
  • Pocket Market
  • Armor Crate
  • Secret Clue
  • Luck Royale Voucher
  • Gold Royale Voucher
  • Chromasonic (MP40) Token Crate
  • Evil Howler (AN94) Token Crate
  • BOOYAH DAY 2021 (UMP) Token Crate
  • Infernal Draco (M4A1) Token Crate

प्लेयर्स 50 या उससे कम स्पिन में इवो स्किन पा सकते हैं।

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • इवेंट तक पहुंचने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • उसके बाद होम पेज पर आ रहे लक रॉयल सेक्शन में जाएं। इसके लिए लेफ्ट साइड में लॉबी स्क्रीन पर लक रॉयल आइकन मिलेगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर आ रहे विभिन्न लक रॉयल ऑप्शन में से Evo Vault पर क्लिक करना है।
  • फिर स्पिन करें। स्पिन करने के बाद प्राइज पूल में कोई भी रेंडम रिवॉर्ड आपको मिल जाएगा।
  • इसके बाद आप इवो स्किन को Armory सेक्शन में से पा सकेंगे।

इस तरह आप आसानी से कई आइटम अपने नाम कर सकते हैं। इस मौके को हाथ से न जाने दें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।