Free Fire MAX में इस हफ्ते पा सकते हैं बंडल, जानें कैसे

Free Fire MAX में इस हफ्ते प्लेयर्स को बंडल पाने के कई मौके मिल रहे हैं। गेम के किस इवेंट में बंडल मिल रहा है, यह जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 10, 2023, 05:03 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में इस हफ्ते रिवॉर्ड के तौर पर बंडल मिल रहा है।
  • प्लेयर्स दो इवेंट के जरिए बंडल पा सकते हैं।
  • इसके लिए उन्हें दोनों इवेंट में स्पिन करना होगा।

Free Fire MAX में इस समय कई धांसू इवेंट मिल रहे हैं। इनके जरिये प्लेयर्स रिवॉर्ड पा सकते हैं। इस हफ्ते गेम में कुछ ऐसे इवेंट चल रहे हैं, जिनमें रिवॉर्ड के तौर पर बंडल दिए जा रहे हैं। गेमर्स के पास इस हफ्ते बंडल समेत कई धमाल रिवॉर्ड पाने का शानदार मौका है। गेम में हाल में एक नया लक रॉयल और Golden Angelic Ascension ऐड किया गया है, जिनमें बंडल मिल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इस हफ्ते फ्री फायर मैक्स में बंडल पाने का तरीका बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Free Fire MAX Luck Royale से पाएं बंडल

फ्री फायर मैक्स में नया Luck Royale बंडल, आउटफिट और गन स्किन लेकर आया है। यह इवेंट गेम में 6 जनवरी से शुरू हो गया था और 12 जनवरी, 2023 तक चलेगा। इस दौरान प्लेयर्स को स्पिन करना होगा और उन्हें हर स्पिन पर एक रेंडम प्राइज मिलेगा। हालांकि, स्पिन करने के लिए प्लेयर्स को डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

इस लक रॉयल में सिंगल स्पिन की कीमत 20 डायमंड और 10 स्पिन के पैक की कीमत 180 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • लक रॉयल के जरिए बंडल और अन्य रिवॉर्ड पाने के लिए गेम ओपन करते ही स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में आ रहे मेन्यू से Luck Royale सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब इवेंट इंटरफेस में Fallen Angels Royale ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपनी सुविधा अनुसार, स्पिन करते रहें। जब तक कि आपको आपकी पंसद का ग्रैंड प्राइज न मिल जाए।

इस इवेंट में भी मिल रहा बंडल

गेम में 8 जनवरी, 2023 से Golden Angelic Ascension इवेंट शुरू हो गया है। यह 21 जनवरी तक चलेगा। इसमें भी गेमर्स को स्पिन करना होगा। एक स्पिन की कीमत 40 डायमंड और 5 पैक स्पिन की कीमत 180 डायमंड है। इवेंट में Gallant Dawnvictor Bundle और Universal Fragment Bundle समेत कई रिवॉर्ड मिलेंगे।

इस तरह पहुंचे इवेंट तक

इवेंट के जरिए Luck Royale सेक्शन में जाएं। फिर लेफ्ट साइड में आ रहे मेन्यू में से Trend+ Angelic ऑप्शन पर क्लिक कर दें। अब डायमंड खर्च करके स्पिन करें। बता दें कि हर स्पिन पर प्लेयर्स को एक रेंडम रिवॉर्ड मिलेगा। अगर आपको अपना पसंदीदा रिवॉर्ड नहीं मिला है तो आप Angelic टोकन कलेक्ट कर लें। इससे ग्रैंड प्राइज पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।