GTA 6 का Trailer 3 कब आएगा? जानिए नए अपडेट्स

GTA 6 अब गेमिंग दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में है। Rockstar Games ने इसकी रिलीज 19 नवंबर 2026 तय की है। फैंस अब तीसरे ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि गेमप्ले, नए कैरेक्टर और गेम की दुनिया के बारे में और जानकारी मिल सके। आइए जातने हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jan 17, 2026, 01:11 PM (IST)

GTA 6 आजकल काफी चर्चा में है, हालांकि इसके रिलीज में अभी भी काफी वक्त बचा हुआ है। Rockstar Games ने GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को रिलीज करने की तारीख घोषित की है। अब फैंस की नजरें गेम के प्रमोशन और मार्केटिंग पर हैं, खासकर तीसरे ट्रेलर पर। GTA 6 के फैंस लगातार Rockstar और उसकी कंपनी Take-Two के हर कदम को देख रहे हैं ताकि पता चल सके कि अगला आधिकारिक ट्रेलर कब आएगा। और पढें: GTA 6 की रिलीज से पहले गेमर्स को बड़ा झटका, कंपनी के CEO का बड़ा बयान, PC वर्जन को लेकर आई खबर

Trailer 3 में फैंस को क्या नया देखने को मिल सकता है?

पहले दो ट्रेलर में सिर्फ गेम की दुनिया और कुछ कैरेक्टर दिखाई दिए थे, गेम कैसे खेलना है या कहानी क्या है, ये ज्यादा नहीं दिखाया गया। इसलिए तीसरा ट्रेलर फैंस के लिए बहुत जरूरी है। लोग चाहते हैं कि इसमें गेमप्ले दिखे, नए मुख्य कैरेक्टर दिखें और गेम की दुनिया कितनी बड़ी है, ये पता चले। और पढें: GTA 6 के लॉन्च से पहले Rockstar Games पर हुआ साइबर अटैक, डेटा लीक करने की मिली धमकी

Trailer 3 कब आ सकता है?

ऑनलाइन अफवाहों और फैंस की जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर 3 अप्रैल से जून 2026 के बीच आ सकता है। यह समय Rockstar के पिछले पैटर्न के अनुरूप लगता है क्योंकि पुराने गेम्स के ट्रेलर आमतौर पर लॉन्च से कुछ महीने पहले रिलीज किए गए थे। इसके अलावा Take-Two Interactive की 3 फरवरी 2026 को होने वाली अर्निंग कॉल भी फैंस के लिए खास है। और पढें: GTA 6 Online कब हो सकता है लॉन्च? लीक में हुआ बड़ा खुलासा

फैंस के बीच चल रही कई थ्योरीज

फैंस के बीच कई थ्योरीज भी चल रही हैं। कुछ का मानना है कि पहले के ट्रेलर में छोटे संकेत छुपाए गए हो सकते हैं, जबकि बाकी लोग तारीखों, टाइमस्टैम्प और विजुअल डिटेल्स पर ध्यान दे रहे हैं। कुछ थ्योरीज पुराने गेम के रिलीज या ट्रेलर की सालगिरह से ट्रेलर की तारीख जोड़ती हैं। हालांकि Rockstar ने अब तक किसी भी नए ट्रेलर या गेमप्ले रिलीज के लिए कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसलिए ट्रेलर 3 के बारे में फिलहाल सभी बातें केवल अटकलें ही मानी जाएंगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।