GTA 6 का Trailer 3 कब आएगा और क्या-क्या देखने को मिलेगा? जानिए सब कुछ

GTA 6 के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज आने वाला है, Rockstar Games का तीसरा ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसमें गेमप्ले, नए फीचर्स, कैरेक्टर्स और Vice City के मैप्स की झलक देखने को मिलेगी। यह ट्रेलर गेम की रिलीज से पहले सबसे बड़ा हाइप क्रिएटर साबित होगा।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 29, 2025, 05:10 PM (IST)

और पढें: GTA 6 का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी के CEO ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा हिंट

Rockstar Games ने आधिकारिक रूप से GTA 6 की ग्लोबल रिलीज डेट 26 मई 2026 तय कर दी है। गेम के फैंस अब तीसरे ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक गेम के दो ट्रेलर आ चुके हैं, जिसमें दूसरा ट्रेलर मई 2025 में रिलीज हुआ था। GTA 6 Trailer 3 से पहले ही इंटरनेट पर कई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं। इस ट्रेलर में गेमप्ले का पहला नजरिया दिखाया जा सकता है, जो GTA लवर्स के लिए काफी मजेदार होगा। और पढें: GTA 6 की पूरी स्टोरी खत्म करने में कितना समय लगेगा? नई रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा

भारत और अमेरिका में रिलीज टाइम

मौजूदा अनुमान के मुताबिक GTA 6 Trailer 3 नवंबर 2024 से जनवरी 2026 के बीच कहीं भी रिलीज हो सकता है। भारत और अमेरिका में ट्रेलर का समय एक जैसा होगा। Reddit यूजर EinfachBlueG के अनुसार, Rockstar Games के अधिकांश गेम्स के तीसरे ट्रेलर और गेम की लॉन्च डेट के बीच औसतन 129 दिन का अंतर होता है। इसी हिसाब से GTA 6 Trailer 3, 17 जनवरी 2026 को आ सकता है, लेकिन GTA V के पिछले ट्रेलर एक्सपीरियंस के अनुसार, विशेषज्ञ मानते हैं कि GTA 6 का तीसरा ट्रेलर दिसंबर 2025 के अंत तक रिलीज हो सकता है। और पढें: Marvel's Wolverine गेम की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, जानिए कब होगा लॉन्च

ट्रेलर में क्या-क्या देखने को मिल सकता है

GTA 6 Trailer 3 में इस बार गेमप्ले पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा और सिर्फ सिनेमैटिक मोंटाज नहीं दिखाया जाएगा। गेम के कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स जैसे लव मीटर, इन-गेम सोशल मीडिया, हथियारों का इस्तेमाल और मैप्स की झलक इस ट्रेलर में देखने को मिल सकती है। इसके अलावा गेम के कुछ मिशन्स का छोटा सा प्रोमो भी ट्रेलर में शामिल हो सकता है। फैंस को उम्मीद है कि ट्रेलर में नए गेम मैकेनिक्स और इंटरेक्टिव फीचर्स के बारे में जानकारी मिलेगी।

कैरेक्टर और मैप्स की झलक

ट्रेलर में कैरेक्टर Raul Batista और बाकी मेन कैरेक्टर को अधिक स्क्रीन टाइम मिलने की संभावना है। फैंस उनके रोल और गेम में उनकी भूमिका को समझ पाएंगे। मैप्स की बात करें तो Vice City की सड़कों और शहर की झलक GTA लवर्स को काफी पसंद आने वाली है। कुल मिलाकर GTA 6 Trailer 3 गेम की रिलीज से पहले आखिरी बड़ा हाइप क्रिएटर होगा। Rockstar Games इसे यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।