GTA 6 की रिलीज डेट फिर से टली? ये वजह आई सामने, फैंस की उम्मीदों पर बड़ा झटका!

क्या आप GTA 6 का इंतजार कर रहे हैं, क्या फिर से इसकी रिलीज डेट टल गई है? फैंस के लिए निराशाजनक खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब यह गेम 26 May 2026 को नहीं आएगी, क्या है देरी की वजह? आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha
Published: Sep 16, 2025, 01:09 PM (IST)

और पढें: क्या GTA 6 के लॉन्च के बाद फिजिकल एडिशन में मिलेगी डिस्क? नई रिपोर्ट ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

GTA 6 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक और निराशाजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब यह गेम अक्टूबर 2026 से पहले लॉन्च नहीं होगी। पहले कहा जा रहा था कि गेम सितंबर 2026 तक आ सकती है, लेकिन अब इस डेट को और आगे खिसका दिया गया है। स्पेनिश आउटलेट Marca और जाने-माने गेमिंग रिपोर्टर टॉम हेंडरसन ने दावा किया है कि गेम की आधिकारिक घोषणा नवंबर 2025 में हो सकती है। इसका मतलब यह है कि GTA 6 के लिए फैंस को अभी और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। और पढें: GTA 6 खेलने का सपना रह सकता है अधूरा, रिलीज के बाद भी करोड़ों गेमर्स नहीं खेल पाएंगे गेम

देरी के पीछे क्या कारण हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस देरी के पीछे दो बड़े कारण हैं। पहला कारण है गेमप्ले और ग्राफिक्स को और ज्यादा बेहतर बनाना। रॉकस्टार गेम्स हमेशा से परफेक्शन के लिए जाना जाता है और कंपनी चाहती है कि गेम का हर पहलू बेहतरीन हो। दूसरा कारण है अक्टूबर रिलीज के जरिए क्रिसमस सेल्स को कैप्चर करना। अक्टूबर में रिलीज होने पर गेम छुट्टियों के दौरान ज्यादा से ज्यादा बिक सकती है, जिससे कंपनी को बड़ा फायदा होगा। हेंडरसन का मानना है कि रॉकस्टार इतनी जल्दी कोई अधूरी गेम लॉन्च नहीं करेगा और यही वजह है कि डेट को आगे बढ़ाना जरूरी समझा गया है। और पढें: GTA 6 के Collector’s Edition को लेकर आई बड़ी खबर, Pre-Order से पहले फैंस हुए अलर्ट

क्या थी उम्मीदें?

इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि GTA 6 को 26 May 2026 या सितंबर तक रिलीज किया जा सकता है, लेकिन हेंडरसन ने साफ कहा कि उन्हें मई या शुरुआती डेट्स पर यकीन नहीं है। उनका कहना है कि सारी अफवाहें इस ओर इशारा कर रही हैं कि गेम अक्टूबर 2026 से पहले नहीं आएगी। यह गेमिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है और फैंस इसकी एक झलक के लिए भी बेताब हैं। वहीं कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे अफवाहें और भी तेजी पकड़ रही हैं।

फैंस को क्या करना चाहिए?

जो लोग GTA 6 का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं, उन्हें अब और सब्र करना होगा, अगर हेंडरसन और Marca की रिपोर्ट सही साबित होती है, तो अक्टूबर 2026 तक ही यह गेम बाजार में आ पाएगी। हालांकि एक पॉजिटिव खबर यह भी है कि गेम के साथ नेक्स्ट-जनरेशन कंसोल और PC पोर्ट की तैयारी भी की जा रही है। यानी लॉन्च के समय ही PC और नए कंसोल पर गेम का मजा लिया जा सकेगा। नवंबर 2025 में जब रॉकस्टार आधिकारिक घोषणा करेगा, तब साफ हो जाएगा कि यह रिपोर्ट कितनी सही है। तब तक फैंस को इंतजार करना ही पड़ेगा।

Disclaimer: ये खबर रिपोर्ट्स पर आधारित है Techlusive इसकी पुष्टि नहीं करता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।