GTA 6 लॉन्च से पहले देख लो पूरा मैप! ये 6 जगहें होंगी सबसे खास
GTA 6 का मैप इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और रोमांचक होने वाला है। गेम में सिर्फ Vice City ही नहीं, बल्कि समुद्र, जंगल, छोटे शहर और इंडस्ट्रियल एरिया भी देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 20, 2025, 12:29 PM (IST)
GTA 6 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है लेकिन अब इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। Rockstar Games ने GTA 6 की रिलीज को दूसरी बार टाल दिया है और अब यह गेम 19 नवंबर 2026 को PS5 और Xbox Series S/X के लिए लॉन्च होगा। इस बार गेम सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें बड़े शहर, समुद्री इलाके, दलदली जंगल और इंडस्ट्रियल एरिया जैसे कई अलग-अलग बायोम्स देखने को मिलेंगे। Vice City की वापसी तो होगी ही लेकिन उसके साथ कई नए इलाके भी एक्सप्लोर करने को मिलेंगे। इन्हीं सभी जगहों को समझने के लिए यह GTA 6 Map Guide आपके काम आएगा। आइए जानते हैं...
Vice City
Vice City पहली बार 1997 में आए original GTA में दिखाई दी थी। अब GTA 6 में यह शहर एक बार फिर शानदार अंदाज में वापसी कर रहा है। यह शहर Miami से प्रेरित होगा और पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और डिटेल्ड होगा। यहां Vice Beach और Little Cuba जैसे मशहूर इलाके मिलेंगे। खिलाड़ी यहां ड्राइव-बाय मिशन, बैंक लूट और शहर की नाइटलाइफ का मजा ले सकेंगे।
Leonida Keys
Vice City के दक्षिण में Leonida Keys मिलेगा जो छोटे-छोटे द्वीपों और पानी से घिरा हुआ इलाका है। यह जगह शांति और मस्ती दोनों के लिए परफेक्ट होगी। यहां खिलाड़ी तैर सकते हैं, जेट स्की चला सकते हैं और बोटिंग कर सकते हैं। पानी में तैरते समय शार्क और दूसरे समुद्री जीव भी देखने को मिल सकते हैं।
Mount Kalaga
Mount Kalaga National Park, GTA 5 के Mount Chiliad जैसा होगा। यह शहर की भीड़ से दूर एक प्राकृतिक इलाका होगा। यहां खिलाड़ी ऑफ-रोडिंग, ट्रेकिंग, शिकार और मछली पकड़ने का मजा ले सकते हैं। हरे-भरे जंगल, नदियां, झीलें और जंगली जानवर इस जगह को खास बनाएंगे। हालांकि यहां खतरनाक लोग और अजीब गिरोह भी मिल सकते हैं।
Port Gellhorn
Port Gellhorn को Leonida का भूला-बिसरा तट कहा जाता है। यह इलाका अपराध, ड्रग्स और गैंगस्टर्स से भरा होगा। यहां सस्ते मोटेल, बंद पड़े हॉल और खाली शॉपिंग मॉल दिखने को मिलेंगे। यह जगह GTA 6 की डार्क और खतरनाक साइड को दिखाएगी, जहां मिशन और क्राइम का माहौल बना रहेगा।
Ambrosia
Ambrosia एक इंडस्ट्रियल इलाका होगा, जहां फैक्ट्रियां और रिफाइनरी होंगी। यहां प्रदूषण ज्यादा होगा और लोकल बाइकर्स गैंग का दबदबा रहेगा। Allied Crystal नाम की बड़ी शुगर रिफाइनरी यहां की मुख्य पहचान होगी, जो लोगों को रोजगार देती है।
Grassrivers
Grassrivers एक दलदली और गीला इलाका होगा, जहां कीचड़, पानी और घने जंगल मिलेंगे। यहां खिलाड़ियों को सावधानी से चलना होगा क्योंकि मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर मौजूद होंगे। Rockstar ने इसे Leonida का सबसे अनियंत्रित और रहस्यमय हिस्सा बताया है। इस इलाके में कई अजीब और चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलेंगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।