GTA 6 Price: भारत में बढ़ सकती हैं कीमत, ये होगा नया प्राइज!

क्या आप तैयार हैं GTA 6 के लिए? भारत में यह गेम अब तक के सबसे महंगे गेम्स में से एक बन सकता है, पहले इसकी कीमत 5,999 रुपये अनुमानित थी, लेकिन अब खबरें हैं कि इसकी कीमत बढ़ सकती है। आइए जानते हैं क्या हो सकती है नई कीमत...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 13, 2025, 01:37 PM (IST) | Edited: Oct 13, 2025, 01:38 PM (IST)

गैमर के लिए एक बड़ी खबर है GTA 6, भारत में 9000 रुपये में लॉन्च हो सकती है, पहले इसके 5,999 रुपये में आने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन अब खबरें हैं कि कीमत काफी बढ़ सकती है। गेम डेवलपर Rockstar ने इस गेम पर 1 बिलियन डॉलर से अधिक खर्च किया है, जिससे यह अब तक का सबसे महंगा गेम बन गया है। GTA 6, 26 मई 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series कंसोल के लिए रिलीज होगा। और पढें: GTA 6 का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी के CEO ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा हिंट

गेम के फीचर्स और कहानी क्या होगी?

GTA 6 को इस दशक का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला गेम माना जा रहा है। फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1997 में हुई थी और तब से यह गेमर्स के बीच बेहद फेमस है। GTA 5 ने 2014 में धमाकेदार सफलता हासिल की थी और अब फैंस नए गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। GTA 6 में खिलाड़ी Vice City में अपराध और भ्रष्टाचार की दुनिया में खो जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार गेम में Lucia और Jason मुख्य किरदार होंगे। गेम में आधे से ज्यादा बिल्डिंग्स में घुसना संभव होगा, वाहन और ड्राइविंग अनुभव और अधिक रियलिस्टिक होंगे और NPCs खिलाड़ी की हर एक्टिविटी पर अलग तरह से प्रतिक्रिया देंगे। और पढें: GTA 6 की पूरी स्टोरी खत्म करने में कितना समय लगेगा? नई रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा

स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग पर असर

GTA 5 के रोलप्ले (RP) सर्वर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे Twitch और YouTube पर बेहद लोकप्रिय हुए। खिलाड़ी कई कैरेक्टर्स निभाते हैं, जैसे बैंक लूटने वाला या पुलिस अधिकारी और अपनी कहानी खुद बनाते हैं। GTA 6 से उम्मीद है कि यह ट्रेंड और भी बढ़ाएगा। गेम में नए फीचर्स जैसे इन-गेम सोशल मीडिया, AI इंटरैक्शन और लीड कैरेक्टर्स के बीच रिलेशनशिप मैकेनिज्म शामिल होंगे। इससे न सिर्फ गेमिंग अनुभव बेहतर होगा, बल्कि ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी नए अवसर खुलेंगे। और पढें: GTA 6 की कीमत लीक, क्या सच में इतना महंगा होगा गेम?

कीमत और रिलीज की जानकारी

हालांकि Rockstar ने GTA 6 की सही कीमत अभी नहीं बताई है लेकिन भारत में इसकी कीमत लगभग 9000 रुपये हो सकती है। ये कीमत दुनिया भर में $80-$100 की तुलना में थोड़ी ज्यादा है क्योंकि इसमें टैक्स और भारत में कीमत के हिसाब से बदलाव शामिल हैं। गेम 26 मई 2026 को PlayStation 5, Xbox Series X और Xbox Series S पर आएगा, बता दें अभी शुरुआत में PC वर्जन नहीं मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।