GTA 6 फैंस के लिए बड़ी खबर, क्या फरवरी 2026 में आएगा नया अपडेट?
GTA 6 फैंस के लिए फरवरी 2026 बड़ा महीना होने वाला है। इस महीने Take-Two Interactive की अर्निंग्स कॉल होने की संभावना है, जिसमें GTA 6 के नए अपडेट, ट्रेलर या रिलीज डेट की जानकारी मिल सकती है। फैंस इस दिन की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 01, 2025, 11:29 AM (IST)
फरवरी 2026 GTA 6 के फैंस के लिए एक अहम तारीख बनकर उभर रही है। माना जा रहा है कि इस महीने, Take-Two Interactive की अगली ऑफिसियल अर्निंग्स कॉल हो सकती है। पिछले सालों में यह कॉल अक्सर Rockstar Games के बड़े ऐलानों के लिए इस्तेमाल की जाती रही है। GTA 6 के लगातार डिले होने और तरह-तरह की अफवाहों के बीच फैंस अब इस फरवरी की कॉल पर अपनी नजरें गढ़ाए हुए हैं।
GTA 6 की रिलीज डेट में बदलाव
Take-Two Interactive ने पहले GTA 6 की रिलीज डेट दो बार बदल दी है। पहले इसे 2025 के अंत में रिलीज करने का प्लान था, जिसे मई 2026 तक टाला गया और अब आधिकारिक तौर पर गेम को 19 नवंबर 2026 में लॉन्च करने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि लगातार अफवाहें और डेवलपमेंट के बारे में जानकारी की कमी ने यह कयास बढ़ा दिए हैं कि गेम को फिर से टाल दिया जा सकता है।
Take-Two की अर्निंग्स कॉल GTA 6 के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
विशेषज्ञों के अनुसार, Take-Two की अर्निंग्स कॉल में आमतौर पर निवेशकों और गेमिंग फैंस को डेवलपमेंट अपडेट दिया जाता है। इसमें नए ट्रेलर या किसी भी संभावित डिले की जानकारी भी शेयर की जाती है। पिछली बार गेम को नवंबर 2026 तक टालने की घोषणा भी इसी तरह की अर्निंग्स कॉल से ठीक पहले हुई थी। इसलिए फैंस के लिए फरवरी 5, 2026 का समय GTA 6 की स्थिति जानने का सबसे बड़ा मौका माना जा रहा है।
GTA 6 में हमें क्या कहानी देखने को मिलेगी?
GTA 6 में फैंस को Vice City की वापसी देखने को मिलेगी, जो फ्लोरिडा के लेओनिडा काउंटी पर आधारित है। गेम के दो मुख्य कैरेक्टर जैसन और लूसिया हैं, जो अपने संघर्षों और रोमांचक कहानी के साथ खेल को आगे बढ़ाते हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है कि Rockstar Games फरवरी में नए गेमप्ले ट्रेलर या GTA Online का अपडेटेड वर्जन भी दिखा सकता है। हालांकि कोई पक्का ऐलान नहीं है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि इस कॉल में गेम की रिलीज डेट की पुष्टि या नई जानकारी मिल सकती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।