PS Plus में इस तारीख को आ सकता है GTA 5! अब आपना पसंदीदा गेम PlayStation में बिना खरीदें खेलें

क्या आप अपने पसंदीदा GTA 5 गेम को बिना खरीदें PS Plus पर खेलना चाहते हैं? रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सुपरहिट ओपन वर्ल्ड क्राइम गेम इस नवंबर में PS Plus कैटलॉग में वापस आ रहा है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Nov 10, 2025, 01:36 PM (IST) | Edited: Nov 10, 2025, 01:38 PM (IST)

GTA 5 2013 में रिलीज हुआ था, यह ओपन वर्ल्ड क्राइम गेम अपने शानदार ग्राफिक्स, शानदार कहानी और ऑनलाइन मल्टीप्लेयर मोड के लिए फेमस है। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 5 इस नवंबर में फिर से PlayStation Plus गेम कैटलॉग में शामिल होने वाला है। इस गेम को पहले भी PS Plus में दो बार शामिल किया जा चुका है। और पढें: GTA 6 के लॉन्च से पहले Rockstar Games पर हुआ साइबर अटैक, डेटा लीक करने की मिली धमकी

PS Plus में GTA 5 कब आएगा?

गेम की जानकारी लीक करने वाले Billbil-kun ने कहा है कि GTA 5, PS Plus गेम कैटलॉग में एक बड़ा गेम बनकर शामिल होगा। लीक के अनुसार, यह गेम 18 नवंबर 2025 से PS Plus के Extra और Deluxe/Premium मेंबर के लिए उपलब्ध होगा। अभी नवंबर महीने के बाकी गेम्स की पूरी लिस्ट नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि Sony 12 नवंबर को इसकी आधिकारिक घोषणा कर देगी। GTA 5 के अलावा Rockstar Games के बाकी फेमस गेम्स जैसे Red Dead Redemption 2 और Grand Theft Auto: The Trilogy – The Definitive Edition भी पहले PS Plus में शामिल हो चुके हैं। और पढें: GTA 6 Online कब हो सकता है लॉन्च? लीक में हुआ बड़ा खुलासा

GTA 5 अब भी इतना लोकप्रिय क्यों है और GTA 6 कब आएगा?

GTA 5 की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसका GTA Online मल्टीप्लेयर मोड है। गेम की दुनिया में खिलाड़ी मिशन, स्टंट और बाकी खिलाड़ियों के साथ इंटरैक्शन कर सकते हैं, जिससे यह गेम सालों से फैंस के बीच टॉप पर बना हुआ है। PS Plus में GTA 5 के आने से PS5 यूजर्स को GTA 6 रिलीज से पहले यह गेम खेलने का मौका मिलेगा। वहीं Rockstar Games ने हाल ही में GTA 6 की रिलीज दूसरी बार टाल दी है। पहले यह गेम फॉल 2025 में आने वाला था, फिर इसे 26 मई 2026 तक बढ़ा दिया गया और अब गेम 19 नवंबर 2026 को PS5 और Xbox Series S/X पर रिलीज होगा। और पढें: GTA 6 New Leak: आ सकता है Multiplayer Mode और अगर क्राइम किया तो लगेगा फाइन और होगी जेल

PS Plus में गेम कैटलॉग के फायदे

PS Plus के गेम कैटलॉग में टॉप गेम्स को शामिल करना खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा लाभ है। इससे वे बिना अलग से गेम खरीदें, केवल सब्सक्रिप्शन के जरिए बड़े और फेमस गेम्स का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। GTA 5 के PS Plus में शामिल होने से खिलाड़ी अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं और गेम के नए अपडेट्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा यह कदम Sony के लिए भी फैंस को बनाए रखने और PS Plus सब्सक्रिप्शन को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।