GTA 6 की रिलीज से पहले गेमर्स को बड़ा झटका, कंपनी के CEO का बड़ा बयान, PC वर्जन को लेकर आई खबर

GTA 6 की रिलीज से पहले गेमर्स को बड़ा झटका लगा है। Take-Two Interactive के CEO के बयान से साफ हुआ कि लॉन्च के समय PC वर्जन नहीं आएगा। कंसोल यूजर्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे PC गेमर्स को इंतजार करना पड़ेगा। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 05, 2026, 01:14 PM (IST)

Take-Two Interactive के CEO Strauss Zelnick ने हाल ही में साफ किया है कि GTA 6 लॉन्च के समय PC पर उपलब्ध नहीं होगा। यह गेम 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर रिलीज होगा। PC गेमर्स को इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी का कहना है कि उनके लिए कंसोल यूजर्स कोर ऑडियंस हैं, इसलिए शुरुआत में उन्हीं पर फोकस किया जाता है। और पढें: GTA 6 के लॉन्च से पहले Rockstar Games पर हुआ साइबर अटैक, डेटा लीक करने की मिली धमकी

कंपनी के CEO ने क्या कहा गेम को लेकर?

Bloomberg को दिए इंटरव्यू में Strauss Zelnick ने बताया कि 'Rockstar की रणनीति हमेशा से यही रही है कि बड़े गेम पहले कंसोल पर लॉन्च किए जाएं। उनका मानना है कि अगर कोर ऑडियंस को पहले सही अनुभव नहीं दिया गया, तो बाकी प्लेटफॉर्म्स पर असर पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि PC गेमिंग आज काफी बड़ा हिस्सा बन चुका है और किसी बड़े गेम की कुल बिक्री में लगभग 45-50% तक योगदान देता है, फिर भी कंपनी शुरुआत में कंसोल प्लेयर्स को प्राथमिकता देती है'। और पढें: GTA 6 Online कब हो सकता है लॉन्च? लीक में हुआ बड़ा खुलासा

Rockstar पहले भी ऐसा किया है?

Rockstar Games का ट्रैक रिकॉर्ड भी यही दिखाता है... और पढें: GTA 6 New Leak: आ सकता है Multiplayer Mode और अगर क्राइम किया तो लगेगा फाइन और होगी जेल

  • इससे पहले GTA 5, 2013 में पहले कंसोल पर आया था और लगभग दो साल बाद 2015 में PC पर रिलीज हुआ।
  • इसी तरह Red Dead Redemption 2, 2018 में कंसोल पर लॉन्च हुआ और 2019 में PC पर आया।
  • कुछ मामलों में यह गैप और भी लंबा रहा है, जैसे Red Dead Redemption का PC वर्जन 14 साल बाद 2024 में रिलीज हुआ।

इसलिए GTA 6 के साथ भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिल सकता है।

PC वर्जन देर से आने का फायदा क्या होता है?

हालांकि PC पर देर से लॉन्च होने का एक फायदा भी होता है। जब गेम बाद में PC पर आता है, तो उसमें बेहतर ग्राफिक्स, नए फीचर्स और ज्यादा ऑप्टिमाइजेशन मिलते हैं। इससे गेम को दूसरी बार नई पॉपुलैरिटी मिलती है और बिक्री भी बढ़ती है। फिलहाल कंपनी ने PC वर्जन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि GTA 6, 2027 तक PC पर आ सकता है।

FAQ

क्या GTA 6 लॉन्च के समय PC पर उपलब्ध होगा?

कंपनी के CEO Strauss Zelnick के अनुसार GTA 6 शुरुआत में सिर्फ कंसोल (PS5 और Xbox Series X/S) पर ही रिलीज होगा।

GTA 6 कब रिलीज होगा?

GTA 6 की रिलीज डेट 19 नवंबर 2026 तय की गई है।

PC गेमर्स को GTA 6 के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा?

अभी आधिकारिक तारीख नहीं है, लेकिन पिछले ट्रेंड को देखें तो PC वर्जन 1–2 साल बाद यानी 2027 तक आ सकता है।

Rockstar पहले भी PC वर्जन देर से क्यों लाता है?

Rockstar Games की रणनीति रहती है कि पहले कंसोल यूजर्स को बेहतरीन अनुभव दिया जाए, क्योंकि वही उनकी कोर ऑडियंस होती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।