Garena Free Fire MAX में आ गया Style Ring Event, पाएं O85 Style Bundle

Garena Free Fire MAX में Style ring इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट में गेमर्स को O85 Bundle जैसे कई धमाल रिवॉर्ड मिल रहे हैं। प्लेयर्स आसानी से स्पिन करके इन्हें पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 05, 2025, 09:39 AM (IST)

Garena Free Fire MAX में एक नया Style Ring इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट में गेमर्स को कई धमाल आइटम जैसे O85 Style Bundle मिल रहे हैं। यह इवेंट लक रॉयल के तौर पर गेम में आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लक रॉयल में गेमर्स को स्पिन करने पर रिवॉर्ड में कई आइटम मिलते हैं। हर स्पिन पर प्राइज पूल में से एक नया आइटम दिया जाता है। इस तरह वे कई स्पिन करके सभी रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आइये, रिवॉर्ड पाने का पूरा तरीका जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Garena Free Fire MAX Style Ring

Garena Free Fire MAX में Style Ring इवेंट अगले 10 दिन 18 घंटे तक चलेगा। गेमर्स को इसमें कई रिवॉर्ड मिलेंगे। हालांकि, रिवॉर्ड सीधा स्पिन करने पर रिवॉर्ड नहीं मिल रहे हैं। गेमर्स को पहले Universal Ring Token मिल रहे हैं। इन टोकन को पर्याप्त संख्या में कलेक्ट करने के बाद आइटम के लिए एक्सचेंज कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

रिवॉर्ड की लिस्ट

  • O85 Style Bundle
  • Jacket 33 Style (Top)
  • Salt Dread Style (Head)
  • Groupie Style Bundle

कितने टोकन पर मिलेगा क्या आइटम?

  • गेमर्स 200 टोकन को एक्सचेंज करके O85 Style Bundle पा सकते हैं।
  • Groupie Style Bundle पाने के लिए 100 टोकन एक्सचेंज करने होंगे।
  • Jacket 33 Style (Top) के लिए 60 टोकन की जरूरत होगी।

कैसे करें एक्सचेंज?

  • Free Fire MAX ओपन करने के बाद गेमर्स को लॉबी में जाना होगा।
  • फिर आपको लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन दिखाई देंगे। उनमें से Luck Royale पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करते ही सभी लक रॉयल की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • आपको Style Ring पर क्लिक करना है।
  • इवेंट पेज ओपन करने के बाद आपको स्पिन करना होगा।
  • इवेंट पेज पर ही राइट साइड में एक्सचेंज सेंटर है। यहां से आप टोकन को एक्सचेंज करके आइटम पा सकते हैं। इस तरह आप आसानी से सभी रिवॉर्ड पा सकते हैं।
और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।