Garena Free Fire MAX Spring Harvest शुरू, फ्री मिल रही 3 Gun Skins

Garena Free Fire MAX Spring Harvest में प्लेयर्स को UMP - Nightslayer Grizzly, PARAFAL - Wraith Patrol जैसी गन स्किन मिल रही हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 01, 2025, 01:23 PM (IST)

Garena Free Fire MAX Spring Harvest इवेंट गेम में शुरू हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। गेमर्स गन स्किन और रॉयल वाउचर्स जैसे आइटम पा सकते हैं। हालांकि, गेमर्स को ये आइटम्स पाने के लिए कुछ टास्क पूरे करने होंगे। टास्क बहुत ही आसान हैं। आइये, इस इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Garena Free Fire MAX Spring Harvest Event

Garena Free Fire MAX Spring Harvest इवेंट शुरू हो गया है। अगले कई दिनों तक गेम में लाइव रहेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को पहले Sunny Token टास्क करने होंगे। टास्क पूरा करने पर गेमर्स को कुठ टोकन मिलेंगे। टोकन को एक्सचेंज करके वे रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे। विभिन्न टास्क में अलग-अलग संखया में टोकन मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

टास्क और टोकन लिस्ट

  • पहले दिन लॉग इन करने पर Sunny Coin मिल रहा है।
  • BR/CS में दो बार टीम वालों की मदद करनी होगी।
  • BR/CS में 8 बार टीम वालों की मदद करके टोकन पाने होंगे।
  • BR/CS में 3000 डैमेज करके टोकन पा सकते हैं।
  • BR/CS में 7000 डैमेज करके टोकन हासिल कर सकते हैं।

रिवॉर्ड लिस्ट

  • UMP - Nightslayer Grizzly
  • PLASMA - Sickly Sweet
  • PARAFAL - Wraith Patrol
  • Luck Royale Voucher
  • Gold Luck Royale

रिवॉर्ड के लिए ऐसे क्लेम

  • फ्री फायर मैक्स ओपन करने के बाद आपको लॉबी में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको लेफ्ट साइड में events पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आप आपको Activities के सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने कई इवेंट आएंगे। आपको उसमें से Spring Harvest पर क्लिक करना है।
  • फिर इवेंट पेज पर जाकर आप मिशन टैब से टोकन कलेक्ट कर सकते हैं। टास्क करने के बाद उसके सामने बटन पर क्लिक करके टाकन पा सकेंगे।
  • इसके बाद आपको Exchange टैब में जाना होगा। यहां पर आप टोकन के बदले अपनी पसंद के रिवॉर्ड पा सकते हैं।
और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।