Free Fire MAX में फ्री मिल रही गन स्किन, बस करना होगा यह काम

Free Fire MAX प्लेयर्स को अभी फ्री गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। प्लेयर्स गेम खेलकर कई रिवॉर्ड पा सकते हैं। पाने का तरीका नीचे बताया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 21, 2023, 08:53 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में आज एक नया इवेंट लाइव हो गया है।
  • प्लेयर्स गन स्किन समेत कई रिवॉर्ड पा सकते हैं।
  • यह इवेंट कुछ दिनों तक के लिए गेम में लाइव रहेगा।

Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स के लिए एक अच्छी खबर है। गेम में एक नया इवेंट शुरू हुआ है, जो गेमर्स को कई शानदार रिवॉर्ड दे रहा है, जिसमें गन स्किन भी शामिल है। प्लेयर्स फ्री में इवेंट के जरिए स्किन पा सकते हैं। ये गन स्किन प्लेयर्स के वेपन को पावरफुल बनाते हैं और उन्हें गेम जीतने में मदद करते हैं। इंडियन सर्वर पर लाइव हुआ यह इवेंट परमानेंट फ्री गन स्किन दे रहा है। गेमर्स को एक तय समय के लिए गेम खेलकर Vector – Hawk Wing समेत अन्य रिवॉर्ड पाने होंगे। डिटेल के लिए आगे पढ़ते हैं। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX का नया इवेंट

लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Free Fire MAX के इंडियन सर्वर पर Playtime इवेंट लाइव हो गया है। नया इवेंट गेम में 21 अप्रैल, 2023 से शुरू हो गया है और 25 अप्रैल तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को तीन टास्क पूरे करने होंगे और उसके बाद उन्हें रिवॉर्ड मिलेगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 23 April 2026: मुफ्त में लूट क्रेट और इमोट पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें क्लेम

टास्क और रिवॉर्ड लिस्ट

  • 50 मिनट गेम खेलने वाले प्लेयर को फ्री में Supply Crate मिल रहा है।
  • 100 मिनट गेम खेलकर प्लेयर्स Weapon Royale Voucher पा सकते हैं, जो 31 मई, 2023 को एक्सपायर हो जाएगा।
  • 200 मिनट गेम खेलकर गेमर्स रिवॉर्ड के तौर पर Vector – Hawk Wing पा सकते हैं।

कई दिनों में इतना प्लेटाइम जमा करना निश्चित रूप से मुश्किल नहीं है। हालांकि, स्पीड की गणना केवल तभी की जाएगी जब यूजर्स एक मैच में शामिल होंगे। और पढें: Free Fire Max में Bunny Maniac Bundle पाने का मौका, आधे Diamonds करें सेव

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें। उसके बाद किसी भी मोड में गेम खेलें।
  • तीनों रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को 200 मिनट गेम खेलना होगा।
  • इसके बाद इवेंट सेक्शन में जाएं। इवेंट सेक्शन में Emerald Storm पर क्लिक करें।
  • अब Free Vector Skin सिलेक्ट कर लें।
  • फिर रिवॉर्ड के सामने आ रहे क्लैम बटन पर क्लिक कर दें। अब रिवॉर्ड आपके फ्री फायर मैक्स अकाउंट में जुड़ जाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।