Garena Free Fire MAX OB48 Update कब होगा लाइव? मिलेंगे ये नए फीचर्स

Garena Free Fire MAX OB48 Update फरवरी के अंत में रिलीज हो जाएगा। इस अपडेट के साथ प्लेयर्स को कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 18, 2025, 12:54 PM (IST)

Garena Free Fire MAX OB48 update जल्द ही लाइव होने वाला है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने अपकमिंग अपडेट के लिए एडवांस सर्वर काफी पहले ही लाइव कर दिया है। गेमर्स अपडेट से पहले ही अपकमिंग फीचर्स को एक्सपीरियंस कर पा रहे हैं। इस अपडेट के साथ गेम में नया कैरेक्टर, नए गेम मोड्स और बहुत कुछ आने वाला है। आइये, अपडेट की लॉन्च डेट और अपकमिंग फीचर्स के बारे में जानते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 17 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड्स पाने का शानदार मौका, ऐसे करें रिडीम

Garena Free Fire MAX OB48 update Date

अभी तक डेवलपर ने Garena Free Fire MAX OB48 update की रिलीड डेट जारी नहीं की है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, गरेना 25 फरवरी, 2025 के आसपास अपडेट लाइव करेगा। अपडेट के साथ गेम में नीचे बताए गए नए फीचर्स मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max में आज Country Fest Belle Bundle मिल रहा है, डेली स्पेशल से करें Claim

नए फीचर्स

Oscar

Free Fire MAX OB48 Update के साथ गेम में एक नया कैरेक्टर Oscar देखने को मिलेगा। इस कैरेक्टर के पास वैलिएंट डैश नाम की एबिलिटी है। ऑस्कर की यूनिक स्किल कैरेक्टर को ग्लू वॉल के जरिए देखने और उनके पीछे छिपे दुश्मनों को 25% नुकसान पहुंचाने की सुविधा देगा। और पढें: Free Fire Max: नए गेमिंग कोड फ्री में दिलाएंगे पेट और आउटफिट, पाने के लिए ऐसे करें रिडीम

न्यू जोन डैमेज इंडीकेटर

न्यू जोन डैमेज इंडीकेटर प्लेयर्स को खतरे का बेहतर आकलन करने और अपनी स्ट्रेटजी बनाने में मदद मिलेगी।

असीमित बारूद (होली इवेंट): चुनिंदा वेपन के लिए असीमित बारूद के साथ होली का इवेंट मनाएं। यह खास सुविधा इवेंट के दौरान उपलब्ध होगी और उसके बाद हटा दी जाएगी।

नया बैटल रॉयल रडार

एडवांस रडार सुविधाओं में मशरूम जनरेटर शामिल है, जो स्वास्थ्य और गति बढ़ाने वाले मशरूम पैदा करता है। पूरे मैप में अन्य स्ट्रेटिजिक रडार लोकेशन शामिल हैं।

Lone Wolf Duel

अपने साथियों के खिलाफ 1v1 डुअल में अपनी स्किल को टेस्ट करें। लोन वुल्फ़ आइटम से लैस हों। साथ ही, आपतो Dual Mode सिलेक्ट करना है।

इनके अलावा और भी कई नए फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, याद रखें कि यह एडवांस सर्वर के आधार पर हैं। अपडेट रिलीज होने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।