Garena Free Fire MAX में आया Naruto Ascension, पाएं Naruto Bundle

Garena Free Fire MAX Naruto Ascension लक रॉयल लाइव हो गया है। इस लक रॉयल में प्लेयर्स को कई आइटम जैसे बंडल और स्काईबोर्ड जैसे कॉस्मेटिक आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 11, 2025, 10:59 AM (IST)

Garena Free Fire MAX में एक नया लक रॉयल Naruto Ascension आया है। इसमें प्लेयर्स को कई ग्रैंड प्राइज मिल रहे हैं। बाकी लक रॉयल की तरह इसमें भी गेमर्स को स्पिन करना होगा। स्पिन करने पर उन्हें रिवॉर्ड मिलेंगे। हालांकि, यह लक रॉयल थोड़ा अलग है। गेमर्स को स्पिन करने पर टोकन मिलेंगे। टोकन को एक्सचेंज करके वे कॉस्मेटिक आइटम पा सकते हैं। साथ ही, इस लक रॉयल की खास बात यह है कि इसमें गेमर्स को स्पिन पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Garena Free Fire MAX Naruto Ascension

Free Fire MAX में Naruto Ascension लाइव हो गया है। यह इवेंट गेम में अगले 29 दिनों तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को स्पिन पर डिस्काउंट मिल रहा है। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

सभी प्राइज की लिस्ट

प्लेयर्स को स्पिन करने पर टोकन मिलेगा और वे पर्याप्त टोकन का यूज करके उन्हें बदले कॉस्मेटिक आइटम पा सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

  • 5 टोकन के बदले Naruto Bundle दिया जा रहा है।
  • 4 टोकन को एक्सचेंज करके प्लेयर्स Rasengan पा सकते हैं।
  • 3 टोकन को एक्सचेंज करने के बाद गेमर्स को Gloo Wall - Hokage Rock मिलेगा।
  • 2 टोकन के बदले गेमर्स Backpack - Ninja's Scroll पा सकते हैं।
  • 1 टोकन को एक्सचेंज करने पर गेमर्स को loot box- Body Substitution दिया जा रहा है।

स्पिन की कीमत

इस लक रॉयल में गेमर्स को एक यानी पहला स्पिन फ्री मिल रहा है। वहीं, 10 + 1 स्पिन की कीमत 100 डायमंड है। इस पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट है। आमतौर पर 10+1 स्पिन के सेट को 200 में खरीदा जाता है।

कैसे करें एक्सचेंज?

  • इन सभी रिवॉर्ड को एक्सचेंज करने के लिए गेमर्स को फ्री फायर मैक्स ओपन करने के बाद लॉबी में जाना होगा।
  • लॉबी के लेफ्ट साइड में Luck Royale का ऑप्शन मिलता है।
  • इस पर क्लिक करते ही सभी लक रॉयल की लिस्ट (लेफ्ट साइड) में ओपन हो कर आ जाएगी।
  • आपको Naruto Ascension पर क्लिक करना है।
  • फिर स्पिन करते जाएं और पर्याप्त टोकन कलेक्ट करने के बाद उन्हें इवेंट पेज पर राइट साइड में दिए गए एक्सचेंज स्टोर से बदल सकते हैं।

इसके अलावा, गेम में और भी कई लक रॉयल चल रहे हैं। इन लक रॉयल के जरिए और भी कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका मिल रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।