Free Fire MAX में आया नया Moco Store, बंडल समेत मिल रहे ये धमाल रिवॉर्ड

Free Fire MAX में नया मोको स्टोर लाइव हो गया है। इसमें प्लेयर्स को बंडल समेत कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 28, 2023, 03:37 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में 2 अप्रैल तक मोको स्टोर लाइव रहेगा।
  • इसमें बंडल समेत कई धमाल आइटम मिल रहे हैं।
  • इसके लिए प्लेयर्स को स्पिन करना होगा।

Garena Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स के पास धमाल आइटम पाने का एक और मौका आ गया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने गेम में एक नया Moco Store लाइव कर दिया है, जो प्लेयर्स को एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइटम ऑफर कर रहा है। इसमें गेमर्स को दो अलग-अलग सेक्शन ग्रैंड और बोनस प्राइज मिलते हैं। इनमें कई आइटम लिस्ट किए जाते हैं। आइये, जानते हैं कि प्लेयर्स इस नए मोको स्टोर से किस प्रकार आइटम पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Moco Store

फ्री फायर मैक्स के इंडियन सर्वर पर नया मोको स्टोर लाइव हो गया है। यह 2 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। ग्रैंड प्राइज के तहत प्लेयर्स के पास फिट स्किन, गन स्किन और दो बंडल जैसे आइटम पाने का मौका है। वहीं, बोनस प्राइज में डेवलपर गेमर्स को इमोट, बैकपैक और लूट बॉक्स जैसे आइटम दे रहा है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

हालांकि, इस लक रॉयल में प्लेयर्स के पास दोनों सेक्शन के सभी आइटम्स को पाने का मौका नहीं है। प्लेयर्स को इन दोनों सेक्शन में से अपनी पसंद के केवल एक-एक आइटम उठाने होंगे। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Grand Prize

  • Ultimate Achiever Fist
  • Fist BumpVector – Hypercore Blue
  • SPAS12 – Cosmic Teleportia
  • Candy Bounty Bundle
  • Rosy Grin Bundle

Bonus Prize

  • Bhangra
  • Challenge On!
  • Bronze Horse
  • Golden Hand Loot
  • Portable Incubator
  • Purple Wings

इन दोनों प्राइज पूल में से प्लेयर्स को एक-एक आइटम सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद उनका प्राइज पूल यह हो जाएगा-

फाइनल रिवॉर्ड लिस्ट

  • Cube Fragments
  • Incubator Voucher (एक्पायर डेट- 31 मई, 2023)
  • FAMAS – Metallic Weapon Loot Crate
  • Diamond Royale Voucher (एक्सपायर डेट: 31 मई, 2023)
  • दो अन्य सिलेक्ट किए गए प्राइज

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • Moco Store में मिल रहे इन आइटम को पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • अब Luck Royale सेक्शन में जाकर Moco Store पर क्लिक करें।
  • फिर दोनों सेक्शन में से इन आइटम को सिलेक्ट करो, जिन्हें पाना चाहते हो।
  • अब कन्फर्म बटन पर क्लिक करें और आगे जाएं।
  • इसके बाद स्पिन करके आइटम पा लें। हर स्पिन पर एक आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिया जाएगा।

बका दें कि स्पिन करने के लिए डायमंड की जरूरत होगी। पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड, दूसरे की 19, तीसरे की 49, चौथे की 99 डायमंड, पांचवे की 199 डायमंड और छठे की 499 डायमंड है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।