Free Fire MAX में आया नया Moco Store, पाएं ये धांसू आइटम
Garena Free Fire MAX में नया Moco Store लाइव हो गया है। इसमें प्लेयर्स को गन और वेपन स्किन मिल रह - Free Fire MAX में आया नया Moco Store, पाएं ये धांसू आइटम
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 23, 2023, 04:01 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में नया Moco Store लाइव हो गया है। इसमें प्लेयर्स को गन और वेपन स्किन मिल रही हैं। गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे इन आइटम को पाने के लिए इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने होंगे। गेमर्स को डायमंड खर्च करके स्पिन करना होगा। प्लेयर्स छह स्पिन में कम के कम एक ग्रैंड और एक बोनस प्राइज पा सकेंगे। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Free Fire MAX Moco Store
फ्री फायर मैक्स में नया Moco Store 22 फरवरी, 2023 से लाइव हो गया है। यह लक रॉयल अपने साथ कई शानदार आइटम लेकर आया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें मिल रहे ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज की लिस्ट नीचे दी गई है।
Grand Prize
- AK47 – Skull Hunter
- M1014 – Enhanced Armor
- UMP – Cataclysm
- M4A1 – Pink Laminate
- FAMAS – Vampire
- M14 – Burning Lily
Bonus Prize
- Knockout Swing
- Deadly Baguette
- Pan – Sauce Swagger
- Pan – Volcanic Fury
- Haven Warrior Slasher
- Soundwave Thrasher
जैसा कि इस तरह के इवेंट में होता है। प्लेयर्स इन सभी आइटम को प्राप्त नहीं कर पाएंगे और आप केवल दो वर्गों में से एक को चुन सकते हैं। इस कारण आपको आइटम सिलेक्ट करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। एक बार आगे बढ़ने के बाद आप उन्हें बदल नहीं सकते। इसके बाद, आपको नीचे दिए गए प्राइज पूल प्राप्त करने के लिए फ्री फायर मैक्स की इन-गेम करेंसी (डायमंड) खर्च करनी होगी।
रिवॉर्ड लिस्ट
Cube Fragment
Incubator Voucher (एक्सपायर डेट 31 मार्च, 2023)
Lightning Strike Weapon Loot Crate
Diamond Royale Voucher (एक्पायर: 31 मार्च, 2023)
दो सिलेक्ट किए गए आइटम
अन्य लक रॉयल्स की तरह प्रत्येक स्पिन की कोई निश्चित कीमत नहीं होती है। पहले स्पिन के लिए नौ डायमंड्स खर्च करने होंगे और धीरे-धीरे कीमत बढ़ती चली जाएगी। अंतिम स्पिन में 499 डायमंड्स खर्च होंगे।
कैसे पाएं रिवॉर्ड?
- Free Fire MAX में लेफ्ट साइड में दिए गए मेन्यू पर क्लिक करके Luck Royale सेक्शन में जाएं।
- अब स्क्रीन पर आ रहे सभी लक रॉयल में से Gun x Melee सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक ग्रैंड प्राइज और एक बोनस प्राइस सिलेक्ट करें, जिसे पाना चाहते हैं।
- आगे बढ़ने के लिए कन्फर्म बटन पर क्लिक कर दें।
- एक बार सिलेक्ट करने के बाद इसे बदला नहीं जा सकेगा।
- अब स्पिन करें और रेंडम रिवॉर्ड पाएं
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।