Garena Free Fire MAX में आया Lamborghini Royale, मिल रहे कई रिवॉर्ड

Garena Free Fire MAX में एक नया Lamborghini Royale लाइव हो गया है। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 05, 2023, 11:14 AM (IST)

हाइलाइट

  • Garena Free Fire MAX में Lamborghini Royale दो हफ्तों तक चलेगा।
  • इसमें प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है।
  • इवेंट के जरिए प्लेयर्स कई धमाल आइटम पा सकते हैं।

Garena Free Fire MAX नया Lamborghini Royale लाइव हो गया है। लेम्बोर्गिनी के साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के कोलेबोरेशन के तहत आने वाले इस लक रॉयल में प्लेयर्स कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इसमें स्पेशल इमोट और कई कार स्पिन में शामिल हैं। अन्य लक रॉयल की तरह ही इसमें भी गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए प्लेयर्स को डायमंड खर्च करने होंगे। स्पिन में मिलने वाला रिवॉर्ड पूरी तरह से प्लेयर्स के लक पर निर्भर करेगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Garena Free Fire MAX Lamborghini Royale

फ्री फायर मैक्स में Lamborghini Royale 2 दिसंबर, 2023 को ही लाइव हो गया था। यह दो हफ्तों तक गेम में लाइव है। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पूरा समय है। अन्य लक रॉयल की इसमें भी प्लेयर्स 50 स्पिन पर एक ग्रैंड प्राइज मिलेगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लक रॉयल में प्लेयर्स को डायमंड खर्च कर स्पिन करना होता है और हर स्पिन पर एक रैंडम रिवॉर्ड दिया जाता है। प्राइज पूल में जो आइटम एक बार मिल जाएगा, वह दोबार नहीं दिया जाएगा। किस और कितने स्पिन पर क्या रिवॉर्ड मिल रहा है, यह पूरी तरह से प्लेयर्स के लक पर निर्भर करता है। इस लक रॉयल में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

रिवॉर्ड लिस्ट

  • Lamborghini Ride
  • Aventador Booyah
  • Veneno Rosso Efesto
  • Veneno Nero Nemesis
  • Aventador Grigio Nimbus
  • Feather Bomb
  • Pan – Booyah Day
  • Star General’s Backpack
  • Loot Crate
  • Eclipse Surfer
  • Songkran Skyboard
  • Bolt
  • Bull Token
  • Viper Gangster Weapon Loot Crate
  • Ruby Bride & Scarlet Weapon Loot Crate
  • Cosmic Teleportia Weapon Loot Crate
  • Hypercore Blues (VECTOR + G18) Weapon Loot Crate
  • Star Soul Weapon Loot Crate
  • Silent Weapon Loot Crate
  • Lively Beast Weapon Loot Crate
  • Armor Crate
  • Supply Crate
  • Leg pockets
  • Pocket Market
  • Bonfire
  • Airdrop Aid
  • Secret Clue
  • Bounty Token

रिवॉर्ड में प्लेयर्स को टोकन मिलेंगे। इन टोकन को एक्सचेंज स्टोर से जाकर एक्सचेंज भी कर सकते हैं। कितने टोकन पर क्या आइटम मिलेगा, इसकी डिटेल नीचे है।

  • Lamborghini Ride – 50 Bull Tokens
  • Aventador Booyah – 40 Bull Tokens
  • Veneno Rosso Efesto – 40 Bull Tokens
  • Veneno Nero Nemesis – 40 Bull Tokens
  • Aventador Grigio Nimbus – 40 Bull Tokens
  • Name Change Card – 20 Bull Tokens
  • Room Card – 8 Bull Tokens

इसके अलावा, weapon loot crates और loadout आइटम भी एक्सचेंज के लिए उपलब्ध हैं।

ऐसे पाएं रिवॉर्ड

  • इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
  • फिर स्क्रीन पर आ रहे इवेंट सेक्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब Lamborghini Royale इवेंट सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद डायमंड खर्च करके स्पिन करें और रिवॉर्ड पा लें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।