Free Fire MAX में मिल रहा Coastal Guardian Bundle, जानें कैसे पाएं

Free Fire MAX में एक इवेंट चल रहा है, जो प्लेयर्स को धमाल आइटम पाने का मौका दे रहा है। गेमर्स बहुत आसानी से रिवॉर्ड पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 27, 2023, 05:57 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में यह इवेंट 3 जुलाई तक चलेगा।
  • प्लेयर्स को बंडल समेत कई रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है।
  • गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए कोई टास्क नहीं करना होता है।

Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी खर्च करके कई कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका मिलता है। हालांकि, डायमंड असली के पैसों से आते हैं। इस कारण गेमर्स हमेशा ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें फ्री में ये आइटम पाने का मौका मिलता है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena ने हाल में नया Coastal Guardian Bundle पेश किया है। यह हाल में Knockout इवेंट में रिवॉर्ड के तौर पर लॉन्च किया गया था। प्लेयर्स इसे अभी बहुत काम डायमंड में पा सकते हैं। आइये, जानें कैसे। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

Free Fire MAX Knockout Event

नॉकआउट इवेंट में प्लेयर्स को डायमंड खर्च करके स्पिन करना होता है। स्पिन करने वाले पर गेमर्स को रिवॉर्ड मिलेगा। हर स्पिन पर एक अलग और रेंडम आइटम दिया जाएगा। Free Fire MAX Knockout इवेंट 26 जून से गेम में लाइव हो गया है और 3 जुलाई तक चलेगा। इसमें वे स्पिन खर्च करके Coastal Guardian Bundle पा सकते हैं। इसके अलावा भी कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

रिवॉर्ड लिस्ट

  • 2x Scan
  • Coastal Guardian Bundle
  • 2x Diamond Royale Vouchers (31 जुलाई, 2023)
  • 2x Cube Fragments
  • 3x Pet Food

स्पिन की कीमत

हर स्पिन पर प्लेयर को एक नया आइटम मिलेगा। स्पिन की कीमत हर स्पिन के साथ-साथ बढ़ती जाएगी। पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड, दूसरा स्पिन की कीमत 19 डायमंड, तीसरे स्पिन की कीमत 49 डायमंड, चौथे स्पिन की कीमत 99 और पांचवें स्पिन की कीमत 399 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू

Coastal Guardian Bundle को पाने का तरीका

  • फ्री फायर मैक्स में बंडल पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में गेम ओपन करना होगा।
  • इसके बाद नए लॉन्च हुए Knockout इवेंट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • फिर डायमंड इवेंट सेक्शन पर जाएं। इसके लिए स्क्रीन के राइट साइड में ऑप्शन मिलेगा।
  • नया इवेंट इंटरफेस ओपन करने के लिए Coastal Guardian Bundle के ऑप्शन पर जाएं।
  • डायमंड खर्च करके स्पिन करें और फिर प्राइज पूल में से रिवॉर्ड पा लें।
  • तब तक स्पिन करते रहें, जब तक कि Coastal Guardian bundle आपके अकाउंट में आ जाए।

इस तरह आप शानदार रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके अलावा, भी गेम में कई इवेंट चल रहे हैं, जिनसे एक से एक अच्छे आइटम पाए जा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।