Garena Free Fire MAX में आया Join The BPL, फ्री मिल रहा Cricket Orange Cap और बहुत कुछ
Garena Free Fire MAX में Join The BPL इवेंट लाइव हो गया है। गेमर्स एक से एक अच्छे आइटम फ्री में रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: May 13, 2025, 12:20 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में एक नया इवेंट Join The BPL लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए गेमर्स को कई धमाकेदार रिवॉर्ड Cricket Orange Cap, Loot Box, Luck Royale Voucher जैसे कई आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इस इवेटं की खास बात यह है कि गेमर्स को आइटम पाने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी नहीं खर्च करने होंगे। वे कुछ आसान से टास्क पूरे करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। इस इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।
Garena Free Fire MAX Join The BPL
Garena Free Fire MAX इवेंट गेमर्स के लिए काफी अच्छा है। गेमर्स कुछ आसान टास्क करके एक से एक अच्छे आइटम अपने नाम कर सकते हैं। प्लेयर्स को कुछ डेली मिशन पूरे करने होंगे। हर दिन नए-नए मिशन आएंगे। उन्हें पूरा करने के लिए प्लेयर्स के पास एक दिन यानी 24 घंटे का समय होगा।
मिशन पूरा करने के बाद गेमर्स को टोकन मिलेंगे। इन टोकन का यूज करके वे बेट और स्कोर रन कर सकते हैं। स्कोर के अलग-अलग लेवल पर गेमर्स को विभिन्न आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। बता दें कि मिशन हर रोज शाम 5 बजे रिफ्रेश हो जाएंगे। सारे रिवॉर्ड सीधा आपके गेम के Vault में आ जाएंगे। बता दें कि इवेंट 25 मई, 2025 तक चलेगा।
Rewards
- 200 स्कोर पर गेमर्स को Cricket Orange Cap मिलेगा।
- 150 स्कोर पर गेमर्स Loot Box - Trophy Case पा सकेंगे।
- 100 स्कोर करके प्लेयर्स Luck Royale Voucher पा सकते हैं।
- 50 स्कोर करने वाले प्लेयर्स को Random Loadout Crate मिलेगा।
- 20 स्कोर करके गेमर्स 1000 Gold Coins पा सकेंगे।
Daily Missions
- एक बार लॉग इन करने पर 3 टोकन मिलेंगे।
- BR/CS में 1 मैच खेलने वाले को टोकन मिलेंगे।
- BR/CS में 8 दुश्मनों का खात्मा करने वाले भी 3 मैच खेल सकते हैं।
- BR/CS में 1 टीम वालों की मदद करने वालों को भी टोकन दिए जाएंगे।
इवेंट तक पहुंचने का तरीका
- प्लेयर्स को इस इवेंट तक पहुंचने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
- उसके बाद लॉबी में गेमर्स को राइट साइड में Events के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब प्लेयर्स को BPL सेक्शन में जाकर इस इवेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।