Garena Free Fire MAX Join Team Bade Bhaiya लाइव, फ्री में मिल रहे Gold Coins जैसे Reward

Garena Free Fire MAX Join Team Bade Bhaiya इवेंट गेम में लाइव हो गया है। इस इवेंट में गेमर्स को कई धमाल रिवॉर्ड मिल रहे हैं। प्लेयर्स कुछ आसान से टास्क पूरा करके इन्हें पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit
Published: Mar 25, 2025, 12:42 PM (IST)

Garena Free Fire MAX में एक ऐसा इवेंट चल रही है, जो प्लेयर्स को Gold Coins के साथ-साथ और भी कई आइटम रिवॉर्ड में दे रहा है। बता दें कि Gold Coins डायमंड के अलावा गेम की दूसरी करेंसी होती है। इसके जरिए भी पेट और कैरेक्टर जैसे आइटम खरीदे जा सकते हैं। गेम में लाइव हुए Join Team Bade Bhaiya में प्लेयर्स कुछ आसान से टास्क पूरे करके रिवॉर्ड जीत सकते हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Garena Free Fire MAX Join Team Bade Bhaiya

Garena Free Fire MAX Join Team Bade की शुरुआत 23 मार्च, 2025 को हो गई थी। यह इवेंट 29 मार्च, 2025 तक चलेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को Gold Coins, Luck Royale Voucher और Big Bro T-Shirt रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। इन्हें पाने के लिए गेमर्स को कुछ टास्क पूरा करने होंगे। गेमर्स के पास हर एक रिवॉर्ड को पाने के लिए दो टास्क करने का ऑप्शन है। वे अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी टास्क करके रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

टास्क और रिवॉर्ड लिस्ट

  • Big Bro T-Shirt पाने के लिए गेमर्स को BR/CS में 12 बार Booyah हासिल करना होगा। या फिर वे अपने दोस्तों के साथ 6 मैच खेल सकते हैं।
  • 1000 Gold Coins पाने के लिए गेमर्स BR/CS में 3 बार Booyah पा सकते हैं। या अपने दोस्तों के साथ 4 मैच खेल सकते हैं।
  • Luck Royale Voucher हासिल करने के लिए गेमर्स को BF/CS में 6 बार Booyah हासिल करना होगा। या फिर अपने दोस्तों के साथ 4 मैच खेलने होंगे।

रिवॉर्ड के कैसे करें क्लेम?

  • प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद उसे लॉबी में लेफ्ट साइड में Events का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करते ही वे Activities में पहुंच जाएंगे।
  • फिर आपको सबसे ऊपर आ रहे Join team bade bhaiya पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद गेमर्स इवेंट पेज पर जाकर रिवॉर्ड के सामने दिए गए बटन पर क्लिक करके उसके लिए क्लेम कर पाएंगे।
और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।