Garena Free Fire MAX में आ रहा Holi Hai 2025 इवेंट, मिलेंगे ये धमाकेदार Reward

Garena Free Fire MAX में जल्द Holi Hai इवेंट आने वाला है। यह इवेंट तीन दिनों तक चलेगा। इवेंट में गेमर्स को कई धमाकेदार रिवॉर्ड मिल रहे हैं। इसके लिए गेमर्स को कुछ टास्क पूरे करने होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 12, 2025, 01:21 PM (IST)

Garena Free Fire MAX में Holi 2025 का जश्न मनाने के लिए कई इवेंट आ रहे हैं। गेम में एक और इवेंट Holi Hai आने वाला है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने इस इवेंट की घोषणा कर दी है। इवेंट की सारी डिटेल सामने आ गई है। फ्री फायर मैक्स का यह इवेंट होली वाले दिन ही शुरू होगा। इसकी खास बात यह है कि इसमें प्लेयर्स को बिना डायमंड ही कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Garena Free Fire MAX Holi Hai

Garena Free Fire MAX में Holi Hai 2025 इवेंट 14 मार्च, 2025 को शुरू हो जाएगी। इवेंट में गेमर्स को तीन आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। तीनों रिवॉर्ड के लिए गेमर्स को अलग-अलग टास्क करने होंगे। इस इवेंट के चास्क काफी सरल हैं। कोई भी प्लेयर्स इसे आसानी से इन टास्क को पूरा कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह इवेंट अगले दो दिन तक यानी 16 मार्च, 2025 तक चलेगा। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

टास्क और रिवॉर्ड

  • तीन बार Booyah हासिल करने वाले को प्लेयर्स को रिवॉर्ड में Luck Royale Voucher मिलेगा। यह 30 अप्रैल, 2025 तक एक्सपायर हो जाएगा।
  • पांच बार Booyah हासिल करने वाले प्लेयर्स को रिवॉर्ड में Random Loadout Loot Crate दिया जाएगा।
  • सात बार Booyah हासिल करने पर गेमर्स को Scythe - Holi Hailblade दिया जाएगा।

रिवॉर्ड के लिए कैसे करें क्लेम?

  • ये रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को अपने डिवाइस पर सबसे पहले फ्री फायर मैक्स ओपन करना होगा।
  • इसके बाद गेमर्स को लॉबी में लेफ्ट पर आ रहे Events के सेक्शन में जाना होगा।
  • फिर गेमर्स को Holi 2025 के टैब पर क्लिक करना है।
  • अब उन्हें Holi Hai पर टैप करके इस इवेंट पेज को ओपन कर लें।
  • इसके बाद गेमर्स राइट साइड में आ रहे सभी रिवॉर्ड के सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करके इन्हें पा सकते हैं।

ध्यान रखें कि क्लेम बटन तब ही दिखेगा, जब इवेंट शुरू हो जाएगी। आइटम क्लेम करने के लिए आपको सभी टास्क पूरे करने होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।