Free Fire MAX में फ्री मिल रहा Magic Mube, पाने के लिए करना होगा यह काम

Free Fire MAX में फ्री Magic Cube पाने का शानदार मौका मिल रहा है। प्लेयर्स कुछ समय के लिए गेम खेलकर अपने अकाउंट में कई रिवॉर्ड कलेक्ट कर सकते हैं। यहां इसका तरीका बताया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 17, 2023, 05:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में फ्री Magic Cube पाने का आज आखिरी मौका है।
  • इसके लिए प्लेयर्स को 180 मिनट गेम खेलना होगा।
  • मैजिक क्यूब के अलावा प्लेयर्स को और भी आइटम मिल रहे हैं।

Garena Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। इवेंट प्लेयर्स के लिए बहुत उपयोगी होते हैं, क्योंकि वे इनके जरिए रिवॉर्ड के तौर पर कई आइटम पा सकते हैं। आमतौर पर आइटम पाने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, इवेंट फ्री में धमाल रिवॉर्ड देते हैं। हालांकि, इसके लिए प्लेयर्स को टास्क पूरा करना पड़ता है। साथ ही, कुछ इवेंट में थोड़े डायमंड भी खर्च करने होते हैं। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

आज हम फ्री फायर मैक्स के ऐसे नए इवेंट के बारे में बताने वाले हैं, जो प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड के तौर पर Magic Cube पाने का मौका दे रहा है। आइये, डिटेल के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

Free Fire MAX Free Magic Cube

Free Fire MAX में Free Magic Cube इवेंट चल रहा है और 17 जुलाई, 2023 यानी आज यह इवेंट खत्म होने वाला है। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास फ्री मेजिक क्यूब पाने के लिए केवल आज का ही समय है। हालांकि, इसे पाने के लिए एक तय समय के लिए गेम खेलना होगा। Magic Cube के अलावा, प्लेयर्स को और भी कई आइटम मिलेंगे। रिवॉर्ड और टास्क की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू

रिवॉर्ड और टास्क लिस्ट

30 मिनट गेम खेलकर प्लेयर्स 100x Gold अपने नाम कर सकते हैं।

80 मिनट गेल खेलने वाले प्लेयर को रिवॉर्ड के तौर पर 2x Supply Crate मिलेंगे।

180 मिनट गेम खेलकर प्लेयर्स Magic Cube पा सकते हैं।

इसका मतलब है कि आप कुल मिलाकर 180 मिनट गेम खेलकर तीनें रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। प्लेयर्स अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मोड में गेम खेल सकते हैं। डेवलपर्स ने इसके लिए कोई मोड नहीं बताया है। यह किसी भी प्लेयर्स को बड़ी बात नहीं है। प्लेयर्स के लिए यह एक अच्छा मौका है।

रिवॉर्ड के लिए कैसे करें क्लेम?

  • फ्री रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में गेम ओपन करें।
  • इसके बाज गेम खेलें। यह समय तब ही काउंट होगा, जब आप गेम खेल रहे होंगे न कि जब आप लॉबी में होंगे।
  • इसके बाद इवेंट के आइकन पर क्लिक करें। फिर Free Magic Cube टैब पर क्लिक कर लें।
  • यह आपको 6th Anniversary टैब के तहत मिलेगा।
  • अब रिवॉर्ड के सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक कर लें।

मैजिक क्यूब पाने के बाद आप इन-गेम स्टोर में मैजिक क्यूब एक्सचेंज सेक्शन पर जा सकते हैं। आप इसे डेवलपर्स द्वारा उपलब्ध कराए गई कई आउटफिट बंडलों में से एक के लिए एक्सचेंज कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।