Garena Free Fire MAX में फ्री मिल रहे 5000 Gold Coins, ऐसे पाएं

Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई धमाल रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। प्लेयर्स को बस कुछ आसान से टास्क करने होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 26, 2025, 02:26 PM (IST)

Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को Gold Coins फ्री में पाने का मौका मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल्ड कोइन्स गेम में करेंसी है। डायमंड के अलावा गोल्ड कोइन्स के जरिए भी कई कॉस्मेटिक खरीदे जा सकते हैं। इस समय लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में कई इवेंट्स चल रहे हैं। प्लेयर्स इन इवेंट्स के जरिए फ्री में हजारों कोइन्स पा सकते हैं। आइये, जानते हैं कैसे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Garena Free Fire MAX Gold Coins

Garena Free Fire MAX में चल रहे Free Gun Skin इवेंट और Join Team Bade Bhaiya इवेंट में प्लेयर्स को कई गोल्ड कोइन मिल रहे हैं। इन इवेंट की सबसे खास बात यह है कि गेमर्स को गोल्ड कोइन पाने के लिए इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च नहीं करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Join Team Bade Bhaiya Event

Garena Free Fire MAX Join Team Bade इवेंट 23 मार्च, 2025 से शुरू हो गया है और 29 मार्च, 2025 तक चलेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को Gold Coins, Luck Royale Voucher और Big Bro T-Shirt रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। गेमर्स के पास हर एक रिवॉर्ड को पाने के लिए दो टास्क करने का ऑप्शन है। वे अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी टास्क करके रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

इसमें गेमर्स को 1000 Gold Coins पाने के लिए BR/CS में 3 बार Booyah पाने होंगे। या फिर वे अपने दोस्तों के साथ 4 मैच खेल सकते हैं।

Free Gun Skin Event

Free Gun Skin इवेंट की बात करें तो इसके नाम से ही पता चल रहा है कि गेमर्स को इसमें दन स्किन मिल रही है। साथ ही, प्लेयर्स ढेरों गोल्ड कोइन भी पा सकते हैं।

  • इसमें गेमर्स को बस 2 दिन लॉग इन करने के बाद 1000 गोल्ड कोइन्स मिल रहे हैं।
  • 3 दिन लॉग इन करने के बाद 1000 गोल्ड कोइन दिए जा रहे हैं।
  • 5 दिन लॉग इन करने वाले को 1000 गोल्ड कोइन मिलेंगे।
  • 6 दिन लॉग इन करने वाले को 1000 गोल्ड कोइन मिलेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।