Garena Free Fire MAX में आया Max Firepower इवेंट, फ्री मिल रहे कई Rewards

Garena Free Fire MAX में एक नया Faded wheel गेम में लाइव हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को कई धमला आइटम मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: May 26, 2025, 01:34 PM (IST)

Garena Free Fire MAX में एक नया लक रॉयस आ गया है। इसका नाम MAX FirePower है। यह इवेंट कई दिनों के लिए गेम में लाइव है। इसमें प्लेयर्स को Max Firepower, Pet Food, Pet Skin, Backpack, Armor Crate जैसे आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। प्लेयर्स को फेडेड व्हील की रिवॉर्ड लिस्ट में से उन दो आइटम को हटाना होगा, जिन्हें पाना नहीं चाहते हैं। उसके बाद वे स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Garena Free Fire MAX Max Firepower event

Garena Free Fire MAX Max Firepower फेडेड व्हील इवेंट अगले 12 दिन और 14 घंटे तक लाइव रहेगा। प्लेयर्स को सबसे पहले तो बाकी फेडेड व्हील की तरह इसमें भी पूरी प्राइज लिस्ट में से उन दो आइटम को हटाना है, जिन्हें वे पाना नहीं चाहते हैं। उसके बाद स्पिन करना शुरू करेंगे। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

रिवॉर्ड की लिस्ट

  • Max Firepower
  • Pet Food
  • Pet Skin - Angry Surfer Finn
  • Backpack - Soul Kee
  • Supply Crate
  • Armor Crate
  • Violet Fear Weapon Loot Crate
  • Bat - Jazzblow

रिवॉर्ड के लिए ऐसे करें क्लेम

  • प्लेयर्स को रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस पर फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
  • इसके बाद गेम में लॉग इन करें और फिर लॉबी के लेफ्ट में आपको Luck Royale का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करें। फिर Max Firepower के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब इवेंट पेज पर आपको रिवॉर्ड लिस्ट मिलेगी।
  • लिस्ट में से दो आइटम को हटा दें। फिर स्पिन करें। स्पिन करने पर गेमर्स को एक रेंडम प्राइज मिलेगा।
  • एक बार स्पिन करने पर मिला रिवॉर्ड दोबारा स्पिन करने पर नहीं दिया जाएगा।

    बता दें कि एक स्पिन की कीमत 9 डायमंड है।

इस तरह प्लेयर्स कई सारे आइटम्स पा सकते हैं। ये आइटम्स न सिर्फ गेम जीतने में आपकी मदद करेंगे, बल्कि उनके गेम को मजेदार भी बनाएंगे। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।