Free Fire MAX में आया नया लक रॉयल, मिल रहे धमाल रिवॉर्ड

Garena Free Fire MAX में एक नया लक रॉयल जुड़ गया है। इसमें प्लेयर्स को टोकन के साथ-साथ कई आइटम पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 31, 2023, 10:23 AM (IST)

हाइलाइट

  • Garena Free Fire MAX में Evo Vault लक रॉयल जुड़ गया है।
  • इस इवेंट में प्लेयर्स को स्पिन कर रिवॉर्ड पाना होगा।
  • हर स्पिन के लिए प्लेयर्स को इन-गेम डायमंड खर्च करने होंगे।

Garena Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में एक नया लक रॉयल जुड़ा हुआ है। यह प्लेयर्स को Groza – Bang! Popblaster और Thompson – Cindered Colossus के साथ टोकन क्रेट भी दे रहा है। हर लक रॉयल की तरह प्लेयर्स को Free Fire MAX Evo Vault में भी स्पिन कर रिवॉर्ड पाना होगा। हर स्पिन के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने होंगे। इस लक रॉयल के जरिए रिवॉर्ड पाने का पूरा तरीका नीचे बताया गया है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Garena Free Fire MAX Evo Vault

Free Fire MAX Evo Vault लक रॉयल 30 अक्टूबर, 2023 को जुड़ा है। यह 14 नवंबर, 2023 तक चलेगा। इसका मतलब है कि अभी प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने का पूरा समय है। इस इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

  • Groza – Bang! Popblaster
  • Thompson – Cindered Colossus
  • FAMAS – Demonic Grin
  • M1887 – Sterling Conqueror
  • Sterling Conqueror (M1887) Token Crate
  • Cindered Colossus (Thompson) Token Crate
  • Demonic Grin (FAMAS) Token Crate
  • Groza Bang! Popblaster Token Crate
  • Luck Royale Voucher (एक्पायर डेट- 31 दिसंबर, 2023)
  • Gold Royale Voucher (एक्सपायर डेट- 31 दिसंबर, 2023)
  • BonfireScan
  • Armor Crate
  • Secret Clue

स्पिन की कीमत

एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है। इसका मतलब है कि आप Groza – Bang! Popblaster या अन्य तीन इवो गन 50 स्पिन में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

कैसे पाएं स्किन?

  • फ्री फायर मैक्स Evo Vault तक पहुंचने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में गेम ओपन करें।
  • फिर स्क्रीन पर आ रहे Luck Royale सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब लिस्ट में से Evo Vault पर क्लिक कर दें। इसके बाद डायमंड खर्च कर स्पिन करें।
  • ऐसा करते ही रिवॉर्ड आपके अकाउंट में आ जाएगा।

इस तरह आप इवेंट में से सभी रिवॉर्ड पा सकते हैं। वैसे तो इन आइटम को इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। इन्हें डायमंड के जरिए खरीद सकते हैं। वैसे तो इस इवेंट में से भी डायमंड खर्च करने होंगे। हालांकि, ये इन-गेम स्टोर में खर्च होने वाले डायमंड की संख्या से बहुत कम है। इसके अलावा, और भी कई इवेंट गेम में चल रहे हैं। यहां से भी ढेरों रिवॉर्ड पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।