Free Fire MAX का नया इवेंट, फ्री मिल रहा बंडल और बहुत कुछ

Garena Free Fire MAX में नया Divine Victory Event शुरू हो गया है। इसमें प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। इसके लिए कुछ टास्क पूरे करने होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 02, 2023, 01:43 PM (IST)

हाइलाइट

  • Garena Free Fire MAX में नया दिवाली इवेंट शुरू हो गया है।
  • प्लेयर्स को फ्री में रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है।
  • रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को डेली टास्क करना होगा।

Garena Free Fire MAX में OB42 Update रिलीज हो गया है। नए अपडटे के साथ गेम में एक से एक अच्छे फीचर्स मिल रहे हैं। साथ ही, गेम में Divine Victory इवेंट लाइव हो गया है। यह मिनी-गेम जैसा है, जिसमें प्लेयर्स डेली मिशन पूरा कर पॉइंट कलेक्ट कर सकते हैं। डेली मिशन के तौर पर प्लेयर्स को मैच खेलने होंगे। इवेंट में ग्रैंड प्राइज के तौर पर Divine Warrior Bundle भी मिल रहा है। इवेंट के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Garena Free Fire MAX Divine Victory Event

फ्री फायर मैक्स में Divine Victory इवेंट 1 नवंबर से लाइव हो गया है। यह 16 नवंबर, 2023 तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को ग्रैंड प्राइज के तौर पर Divine Warrior Bundle मिल रहा है। प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए डेली मिशन पूरे करने होंगे। डिली मिशन और पॉइंट्स की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

डेली मिशन और रिवॉर्ड

  • एक मैच खेलने पर प्लेयर को 1x Energy Points
  • 3 मैच खेलने पर 1x Energy Points
  • 6 मैच खेलने पर 1x Energy Points
  • 9 मैच खेलने पर 1x Energy Points
  • 12 मैच खेलने पर 1x Energy Points
  • 10 हेडशॉट से डील करने पर 1x Energy Points मिलेंगे।

प्लेयर्स Lone Walf, बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड मोड में मैच खेल सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

इवेंट तक कैसे पहुंचे?

  • प्लेयर्स को पॉइंट पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • इसके बाद होम स्क्रीन पर आ रहे इवेंट आइकन पर क्लिक कर दें।
  • फिर Diwali टैब पर जाएं और Divine Warrior ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब Press Go पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आप इवेंट के इंटरफेस में पहुंच जाएंगे।
  • इवेंट ओपन हो जाने पर मैच खेलें और पॉइंट क्लेम कर एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड पा सकते हैं।

Free Fire MAX OB42 Update

Free Fire MAX OB42 Update के साथ कई नई फीचर्स आए हैं।  नए फीचर्स फ्री फायर मैक्स खेलने वाले प्लेयर्स के एक्सपीरिसंय को और भी मजेदार बनाएंगे। अपडेट के सात गेम में FF Coins मशीन, पोर्टल गो, नया कैरेक्टर और रीवैम्प मैप जैसे चीजें मिल रही हैं। ये सभी चीजें गेम खेलना प्लेयर्स के लिए और भी मजेदार बनाएंगी। प्लेयर्स को अभी अपने गेम को अपडटे करना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।