Garena Free Fire MAX में मिल रहे Diamonds, शुरू हुआ नया इवेंट

Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं। रिवॉर्ड के साथ-साथ वे डायमंड यानी इन-गेम करेंसी भी पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 19, 2025, 02:37 PM (IST)

Garena Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स हमेशा गेम की करेंसी यानी डायमंड की तलाश में रहते हैं। डायमंड का यूज करके वे कई कॉस्मेटिक आइटम जैसे पेट, ग्लू वॉल, इमोट, बंडल और कैरेक्टर आदि खरीद सकते हैं। गेम के कई डायमंड खरीदने के लिए असली के पैसे खर्च करने पड़ते हैं। गेम में इस समय एक नया टॉप-अप इवेंट आया है। इसके जरिए गेमर्स सस्ते में डायमंड भी खरीद सकते हैं। साथ ही, डायमंड खरीदने पर उन्हें फ्री रिवॉर्ड भी मिल रहा है। आइये, जानते हैं कैसे। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

Garena Free Fire MAX Top UP event

Garena Free Fire MAX में एक नया टॉप-अप इवेंट Holi Top-Up इवेंट 16 मार्च, 2025 से शुरू हो गया है। यह इवेंट 3 अप्रैल, 2025 तक चलेगा। इस इवेंट में गेमर्स को कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं। गेमर्स इसमें अलग-अलग सेट में डायमंड खरीद सकते हैं। डायमंड के सेट खरीदने पर विभिन्न आइटम मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

रिवॉर्ड की लिस्ट

  • 100 डायमंड खरीदने पर Gloo Wall - Gubbara Wall मिल रही है।
  • 300 डायमंड खरीदने पर Denim Beat (Mask) दिया जा रहा है।
  • 500 डायमंड खरीदने वाले प्लेयर्स को Denim Beat (Shoes) मिल रहे हैं।
  • 700 डायमंड खरीदने वाले गेमर्स को Denim Beat (Head) रिवॉर्ड में दिया जा रहा है।
  • 1000 डायमंड खरीदने वाले को Denim Beat (Bottom) मिल रहा है।
  • 1500 डायमंड खरीदने वाले प्लेयर्स को Denim Beat (Top) रिवॉर्ड में दिया जा रहा है।
  • 2000 डायमंड खरीदकर गेमर्स Wings of Victory और Silver Wing रिवॉर्ड में मिल रहा है।

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • डायमंड टॉप-अप करने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉबी में सबसे ऊपर Diamonds का आइकन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन होकर आ जाएगा।
  • फिर आपको top Up का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करें और फिर Holi Top Up ओपन होगा।
  • वहां से आप डायमंड खरीदकर रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे।
और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।