Garena Free Fire MAX Daily Special: आज सस्ते मिल रहे Emote और कई आइटम

Garena Free Fire MAX Daily Special Store: आज प्लेयर्स को कई आइटम सस्ते में मिल रहे हैं। गेमर्स एक से एक आइटम पाकर अपने गेम को मजेदार बना सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: May 10, 2025, 04:45 PM (IST)

Garena Free Fire MAX Daily Special: फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल में प्लेयर्स को आज Stage Time इमोट मिल रहा है। इसके अलावा, गेमर्स और भी कई आइटम The Black Widow, Missy Sweetheart (Shoes) और Chainz of Lux Bundle जैसे आइटम मिल रहे हैं। प्लेयर्स इन्हें बहुत कम दाम में खरीद सकते हैं, क्योंकि गरेना इन पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट दे रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Garena Free Fire MAX Daily Special

Garena Free Fire MAX Daily Special Store के तहत प्लेयर्स को हर रोज नए-नए आइटम पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलता है। प्लेयर्स के पास यह ऑफर पाने के लिए एक दिन यानी 24 घंटे का समय होता है। इसके बाद नए आइटम पर डिस्काउंट मिलता है। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

आज इन आइटम पर मिल रही छूट

  • The Black Widow आज 149 डायमंड में मिल रहा है। इसकी कीमत 299 डायमंड है।
  • Missy Sweetheart (Shoes) को आज 124 डायमंड में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 249 डायमंड है।
  • Chainz of Lux Bundle को 449 डायमंड में खरीदा जा सकता है।
  • Stage Time Emote को आज 299 डायमंड में पा सकते हैं। इसकी कीमत 599 डायमंड है।
  • Scorpio Token को केवल 10 डायमंड में खरीद सकते हैं।
  • Weapon Loot Crate 20 डायमंड में मिल रहा है।

आइटम पाने का तरीका और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

प्लेयर्स को ऊपर बताए गए ऑफर्स पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।

इसके बाद लॉबी में गेमर्स को Store के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यह ऑप्शन गेमर्स को लेफ्ट साइड में मिलेगा।

इसके बाद आपको Daily Special सेक्शन में जाना होगा।

उसके बाद आप अपनी सुविधा और पसंद वाला आइटम खरीद सकते हैं।

ध्यान रखें यह ऑफर केवल आज के लिए ही है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena 24 घंटे के बाद ऑफर्स और आइटम्स की लिस्ट बदल देता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।