Garena Free Fire MAX में आज पाएं Katana- Sterling Futurnetic स्किन और Emote, जानें कैसे

Garena Free Fire MAX Daily Special के तहत आज प्लेयर्स को Katana- Sterling Futurnetic स्किन और अमोट जैसे कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इन आइटम्स पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट है।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 06, 2024, 09:31 AM (IST)

Free Fire MAX Daily Special: फ्री फायर मैक्स में कई कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं, जिसमें वेपन स्किन, कैरेक्टर, इमोट और बंडल बहुत कुछ शामिल है। इन्हें आमतौर पर इन गेम स्टोर से खरीदा जाता है। हालांकि, गेम में आने वाले इवेंट के जरिए भी फ्री में कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। इसके अलावा, लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena प्लेयर्स को हर रोज सस्ते में विभिन्न कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका देता है। गेमर्स हर रोज 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर धमाकेदार आइटम खरीद सकते हैं। आइये, जानते हैं आज किन आइटम्स पर मिल रहा डिस्काउंट। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 23 April 2026: मुफ्त में लूट क्रेट और इमोट पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX Daily Special

Free Fire MAX Daily Special में आज यानी 6 दिसंबर, 2024 को प्लेयर्स इमोट जैसे आइटम्स को आधे दाम यानी 50 प्रतिशत डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। बता दें कि गरेना हर रोज अलग-अलग आइटम्स पर डिस्काउंट देता है। प्लेयर्स के पास इन आइटम को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए एक दिन का समय होता है। हर रोज आइटम और उन पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर बदल जाते हैं। और पढें: Free Fire Max में Bunny Maniac Bundle पाने का मौका, आधे Diamonds करें सेव

  • प्लेयर्स को आज Waiter Walk Emote 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मात्र 399 डायमंड में मिल रहा है।
  • BP S4 Token Crate को 40 की जगह 50% डिस्काउंट पर 20 डायमंड में खरीद सकते हैं।
  • Katana- Sterling Futurnetic स्किन को आज 249 डायमंड में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड है।
  • Cuthroat Candy Bundle की कीमत 1199 डायमंड है। इसे 50% डिस्काउंट के साथ 599 डायमंड में खरीदा जा सकता है।
  • Duke Swallowtail (Top) आज 374 डायमंड में मिल रहा है। इस पर भी 50 प्रतिशत का डिस्काउंट है।
  • Hypercore blues weapon loot crate को भी 50 प्रतिशत डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।

कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?

  • Garena Free Fire MAX के ऑफर का लाभ उठाने के लिए गेमर्स को गेम के स्टोर सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके लिए गेम ओपन करने के बाद आपको लॉबी में जाना होगा।
  • फिर लेफ्ट साइड में आ रहे Store सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब Daily Special टैब पर जाएं। यहां सभी आइटम और उ पर मिल रहा डिस्काउंट दिख जाएगा।
  • आप स्क्रीन पर दिए गए Purchase बटन पर क्लिक करके आपना पसंदीदा आइटम खरीद सकते हैं।
और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes 22 April 2026: फ्री में Pet-Bundle सहित शानदार आइटम पाने का मौका, ऐसे करें नए कोड रिडीम

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।