Garena Free Fire MAX Daily Mission January 29, 2025: आज फ्री पाएं PARAFAL - Red Fury Gun Skin और बहुत कुछ
Garena Free Fire MAX Daily Mission January 29, 2025: आज के मिशन में प्लेयर्स को गन स्किन के साथ-साथ गोल्ड कोइन्स जैसे कई रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। प्लेयर्स को बस कुछ मिनट के लिए गेम खेलना होगा।
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 29, 2025, 11:34 AM (IST)
Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स आज फ्री में PARAFAL - Red Fury गन स्किन पा सकते हैं। इस गन स्किन को पाने के लिए गेमर्स को डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च नहीं करनी होगी। वे कुछ आसान से टास्क पूरा करके इसे पा सकते हैं। गन स्किन के लिए अलावा गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर कई आइटम मिल रहे हैं, जिसमें Gold Coins भी शामिल है। गेमर्स डेली मिशन सेक्शन के तहत इन आइटम के लिए क्लेम कर सकते हैं। आइये, जानें कैसे।
Garena Free Fire MAX Daily Mission January 29, 2025
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लेयर्स को फ्री में रिवॉर्ड देने के लिए गरेना डेली मिशन और वीकली मिशन लेकर आता है। प्लेयर्स हर रोज कुछ टास्क पूरा करके विभिन्न आइटम पा सकते हैं। आज याी 29 जनवरी, 2025 के डेली मिशन में गेमर्स को Armor Crate, FF टोकन, गोल्ड कोइन्स, गोल्ड रॉयल वाउचर के साथ-साथ गन स्किन मिल रही है।
हालांकि, इस सभी आइटम को पाने के लिए गेमर्स को अलग-अलग टास्क पूरे करने होंगे।
Mission and Reward list
- लॉग इन करने पर रिवॉर्ड में Armor Crate दिया जाएगा।
- 10 मिनट गेम खेलने वाले को रिवॉर्ड में FF Token मिल रहे हैं।
- 20 मिनट गेन खेलकर गेमर्स 200 Gold Coins के लिए क्लेम कर पाएंगे।
- 30 मिनट गेम खेलने वाले को गोल्ड रॉयल वाउचर दिया जाएगा।
इन सभी आइटम्स के साथ गेमर्स को BP EXP भी मिलेंगे। ये चारों मिश पूरा करने के बाद ग्रैंड प्राइज के तौर पर गेमर्स PARAFAL - Red Fury गन स्किन के लिए क्लेम कर पाएंगे।
क्लेम करने का तरीका (How to Claim for reward?)
- डेली मिशन पूरा करने के बाद रिवॉर्ड प्लेयर्स के Free Fire MAX Vault में नहीं आ जाएंगे।
- गेमर्स को इनके लिए क्लेम करना होगा। इसके लिए लॉग इन करें।
- अब लॉबी में लेफ्ट साइड Missions का ऑप्शन मिलेगा।
- इस पर क्लिक करते ही दो टैब Daily और Weekly मिलेंगे।
- डेली टैब में जाएं। अब यहां राइट साइड में सभी मिशन और रिवॉर्ड दिखेंगे।
- रिवॉर्ड के सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करके रिवॉर्ड पा लें।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।