Garena Free Fire MAX में बंडल के साथ मिल रहे कई आइटम, पाने के लिए करना होगा यह

Garena Free Fire MAX में एक नया Chaos इवेंट शुरू हो गया है। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल आइटम जैसे बैकपैक और बंडल आदि मिल रहे हैं। रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को स्पिन करना होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 06, 2024, 12:29 PM (IST)

हाइलाइट

  • Garena Free Fire MAX में कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं।
  • प्लेयर्स स्पिन करके एक-एक आइटम आसानी से पा सकते हैं।
  • स्पिन करने के लिए प्लेयर्स को कुछ संख्या में डायमंड खर्च करने होंगे।

Garena Free Fire MAX में एक नया Chaos Ring इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को Devil बंडल के साथ-साथ कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इवेंट के जिरए प्लेयर्स के पास Bizon गन स्किन के साथ-साथ बैकपैक समेत कई आइटम पाने का मौका है। यह इवेंट गेम में एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे एक हफ्ते से भी ज्यादा समय के लिए लाइव है। इसका मतलब प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। हालांकि, यह एक रिंग इवेंट है और प्लेयर्स को इसके जरिए आइटम पाने के लिए स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए इन-गेम करेंसी यानी डायमंड की जरूरत होगी। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Garena Free Fire MAX Chaos Ring Event

फ्री फायर मैक्स में 4 फरवरी, 2024 से Chaos Ring इवेंट शुरू हो गया है। यह इवेंट 15 दिनों तक गेम में चलने वाला है। प्लेयर्स को इसमें स्पिन करके रिवॉर्ड पाना होगा। हर स्पिन पर रैंडम रिवॉर्ड मिलेगा और एक बार जो आइटम मिल जाएगा, वह दोबार स्पिन करने पर रिपीट नहीं होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले स्पिन की कीमत 20 डायमंड और 10 + 1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है। रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट

  • Inner Devil Bundle
  • Bizon – Inner Nightmare
  • Backpack – Inner Devil
  • Dagger – Inner Whisper
  • 100x Universal Ring Tokens
  • 10x Universal Ring Tokens
  • 5x Universal Ring Tokens
  • 3x Universal Ring Tokens
  • 2x Universal Ring Tokens
  • 1x Universal Ring Token

बता दें कि इवेंट में रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे टोकन को एक्सचेंज स्टोर में जाकर एक्सचेंज किया जा सकता है। कितने टोकन पर क्या रिवॉर्ड मिलेगा, इसकी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

इवेंट तक पहुंचने का तरीका

  • इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले आपको Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद इवेंट सेक्शन में से Chaos Ring इवेंट पर क्लिक करें।
  • अब डायमंड खर्च करके स्पिन करते रहे हैं। हर स्पिन पर एक रिवॉर्ड मिलेगा।
  • अगर आपको पर्याप्त टोकन मिलते हैं, तो उन्हें एक्सचेंज स्टोर से एक्सचेंज करके आइटम पा लें।
  • यह कम डायमंड में धमाल आइटम पाने का बेहतरीन तरीका है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।