Garena Free Fire MAX में फ्री मिल रहा Titanium Weapon Loot Crate, ऐसे पाएं

Garena Free Fire MAX में Campus Clash इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड खर्च नहीं करने होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 11, 2025, 10:26 AM (IST)

Free Fire MAX में Campus Clash इवेंट चल रहा है। यह इवेंट गेमर्स को वेपन लूट क्रेट पाने का मौका दे रहा है। इवेंट की खास बात यह है कि गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को डायमंड यानी इन-गमे करेंसी की जरूरत नहीं होगी। यह इवेंट एक्सटिविटी के तहत आया है। इस कारण प्लेयर्स कुछ आसान से टास्क या मिशन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। इसके अलावा भी गेम में कई इवेंट चल रहे हैं, जिसमें ढेरों रिवॉर्ड मिल रहे हैं। हालांकि, उनमें डायमंड यानी इन-गेम करेंसी भी यूज करने होंगे। वहीं, यह इवेटं बिना डायमंड के धमाल आइटम दे रहा है। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Free Fire MAX Campus Clash

Garena Free Fire MAX में Campus Clash इवेंट 10 फरवरी, 2025 से शुरू हो गया है। यह 19 फरवरी, 2025 तक चलेगा। प्लेयर्स को कुछ टास्क या मिशन पूरा करना होगा, उसके बाद ही वे रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। प्लेयर्स को इस इवेंट में डायमंड नहीं खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

रिवॉर्ड और टास्क की लिस्ट

  • प्लेयर्स को BR/CS Ranked में 10,000 डैमेज से डील करना होगा। इसके बाद वे Random Loadout Lot Crate के लिए क्लेम कर सकते हैं।
  • BR/CS Ranked में 20,000 डैमेज डील करने वाले को रिवॉर्ड के तौर पर Titanium Weapon Loot Crate दिया जा रहा है।
  • BR/CS Ranked में 30,000 डैमेज से डील करने वालों को Skull Hunter Weapon Loot Crate या Scar Phantom Assassin Weapon Loot Crate पा सकते हैं।

रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने का तरीका

  • प्लेयर्य को रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉबी के लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन दिखेंगे।
  • आपको Events पर क्लिक करना होगा। उसके बाद Activities सेक्शन में जाएं।
  • फिर आपको Campus Clash पर क्लिक करना है।
  • यहां से आप रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे।
  • गेमर्स के पास रिवॉर्ड पाने का यह सबसे अच्छा और आसान तरीका है। यहां बताए गए टास्क किसी भी प्लेयर्स के लिए बहुत कठिन नहीं है।
और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।