Garena Free Fire MAX Bundle: गेम में मिल रहे ढेरों धांसू बंडल, ऐसे पाएं

Garena Free Fire MAX में इस समय एक या दो नहीं बल्कि ढेंरो बंडल मिल रहे हैं। प्लेयर्स अलग-अलग इवेंट के जरिए इन्हें पा सकते हैं। कई बंडल तो बिल्कुल फ्री मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 19, 2025, 11:25 AM (IST)

Garena Free Fire MAX में Bundles प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये बंडल का यूज करके प्लेयर्स अपने कैरेक्टर को बेहतरीन लुक दे सकते हैं। इससे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का मजा दोगुना हो जाता है। इन बंडल्स को गेम की इन-गेम करेंसी यानी डायमंड के जरिए खरीद सकते हैं। इसके अलावा, प्लेयर्स विभिन्न इवेंट के जरिए भी इन बंडल्स को पा सकते हैं। इस समय गेम में चल रहे विभिन्न इवेंट में रिवॉर्ड के तौर पर एक से एक अच्छे बंडल मिल रहे हैं। प्लेयर्स इन्हें आसानी से पा सकते हैं। आइये, जानते हैं अभी गेम में कौन से और कितने बंडल पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Garena Free Fire MAX Bundle

Valentine's Ring event

फ्री फायर मैक्स में चल रहे Valentine's Ring इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर बंडल के साथ-साथ कई आइटम मिल रहे हैं। गेमर्स इन इवेंट एक नहीं बल्कि दो-दो बंडल पा सकते हैं। प्लेयर्स को Thorny Desire Bundle और Rosy Desire Bundle पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स बस स्पिन करके एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। प्लेयर्स 20 डायमंड खर्च करके एक स्पिन कर सकते हैं। वहीं, 200 डायमंड में 10+1 स्पिन कर पाएंगे। प्लेयर्स तब तक स्पिन करते रहें, जब उन्हें अपना पसंदीदा बंडल न मिल जाए। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Gold Royale

Gold Royale पिछले काफी समय से Free Fire MAX में लाइव है। इस इवेंट में गेमर्स HeatWave Vibe Bundle रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। प्लेयर्स को गांरटी 100 स्पिन पर रिवॉर्ड में बंडल मिलेगा। इस इवेंट में पहला स्पिन फ्री है। वहीं, 10+1 स्पिन के सेट की कीमत 10000 गोल्ड कोइन है। इसका मतलब है कि इसके जरिए वे बिना डायमंड में ही बंडल पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

Weekly Mission

इस बार वीकली मिशन में भी गेमर्स को बंडल मिल रहा है। प्लेयर्स वीकली मिशन पूरा करके Speedy Delivery Bundle पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मिशन सेक्शन में जाकर वीकली मिशन में दिए गए टास्क या मिशन पूरे करने होंगे। उसके बाद वे इस बंडल के लिए क्लेम कर सकते हैं।

Daily Special Store

आज डेली स्पेशल स्टोर में भी प्लेयर्य को बंडल पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। वे Armor Of rickes Bundle को केवल 449 डायमंड में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 899 डायमंड है। हालांकि, अभी 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साख इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।