Garena Free Fire MAX के बेस्ट मैजिक क्लूब बंडल, गेम को बनाएंगे मजेदार

Garena Free Fire MAX में कई मैजिक क्यूब बंडल्स मिलते हैं। प्लेयर्स इन बंडल्स का यूज करके अपने गेम को मजेदार बना सकते हैं।

Published By: Mona Dixit
Published: Jan 11, 2024, 01:22 PM (IST)

हाइलाइट

  • Garena Free Fire MAX में कई मैजिक क्यूब बंडल्स हैं।
  • इन बंडल्स में कई आइटम्स मिलते हैं।
  • बंडल्स को इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Garena Free Fire MAX में कई कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। प्लेयर्स वेपन के साथ-साथ अपने दुश्मनों को हराने के लिए ग्रेनेड्स आदि का भी यूज कर सकते हैं। इसके अलावा गेम में मिलने वाले मैजिक क्यूब बंडल भी लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम को मजेदार बना देते हैं। गेम का डेवलपर Garena समय-समय पर इवेंट के साथ नए मैजिक क्यूब बंडल लाता रहता है। इन्हें इन-गेम स्टोर और इवेंट के जरिए पाया जा सकता है। कई बंडल्स में कुछ लिजेंड्री होते हैं, जिनका यूज प्लेयर्स को जरूर करना चाहिए। अगर आप गेम में नए प्लेयर हैं और नहीं पता कि किस बंडल का यूज जरूर करना चाहिए औक हम यहां आज गेम के बेस्ट 3 मैजिक क्यूब बंडल बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Garena Free Fire MAX Best Magic cube bundle

Scarlet Groom

लिस्ट में पहला नाम फ्री फायर मैक्स का Scarlet Groom बंडल का है। इसे काफी पसंद किया जाता है। इस बंडल में प्लेयर्स को कुल चार आइटम Scarlet Groom (हेड), Scarlet Groom (टॉप), Scarlet Groom (बॉटम) और Scarlet Groom (जूते) मिलते हैं। इसमें कैरेक्टर सफेद कलर का टुक्सेडो पहने हुए दिखाई देता है। इस कारण प्लेयर्स के बीच यह सबसे पसंदीदा मैजिक क्यूब बंडल है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Mystic Seeker

Mystic Seeker बंडल भी Free Fire MAX के धमाकेदार बंडल्स में एक है। इसके लुक के कारण बंडल को प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। इस बंडल में मिलने वाला मास्क और पोशाक क्लासिक है। इसमें कलर का ज्यादा यूज देखने को नहीं मिलेगा। पूरा बंडल ब्लैक कलर में आता है। इस कारण आउटफिट और भी ज्यादा यूनिक लगती हैं। बंडल में कुल पांच Mystic Seeker (हेड), Mystic Seeker (मास्क), Mystic Seeker (टॉप), Mystic Seeker (बॉटम) और Mystic Seeker (जूते) शामिल हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

The Era of Gold

The Era of Gold बंडल लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसे अच्छे बंडल्स में से एक माना जाता है। गोल्डन-ब्लैक कलर के इस बंडल में कई आइटम्स मिलते हैं। बंडल के साथ आने वाला मास्क और चश्मा यूनिक दिखता है। इस कारण प्लेयर्स इसे काफी पसंद करते हैं। बंडल में कुल पांच आइटम The Era of Gold (हेड), The Era of Gold (मास्क), The Era of Gold (टॉप), The Era of Gold (बॉटम) और The Era of Gold (जूते) शामिल हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।