Free Fire MAX का नया इवेंट, मिल रहे बंडल समेत कई धमाल आइटम

फ्री फायर मैक्स में एक नया लक रॉयल आ गया है। प्लेयर्स फ्री में धमाल आइटम पा सकते हैं। बंडल के साथ-साथ बंडल भी मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: May 03, 2023, 03:54 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में नया लक रॉयल आ गया है।
  • यह 15 मई तक गेम में लाइव रहेगा।
  • इवेंट में बंडल और की रिवॉर्ड मिल रहे हैं।

Free Fire MAX में एक नया Arctic Ring लक रॉयल आ गया है। इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के इंडियन सर्वर पर लाइव कर दिया गया है। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर बंडल और कई धमाल आइटम मिल रहे हैं। साथ ही प्लेयर्स को बंडल और आइटम के साथ-साथ टोकन भी मिल रहे हैं, जिन्हें प्लेयर्स बाद में एक्सचेंज स्टोर पर जाकर आइटम पा सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

हालांकि, इन सभी रिवॉर्ड को पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा और इसके लिए उन्हें इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने होंगे। रिवॉर्ड पाने और इवेंट में सारी डिटेल जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

Free Fire MAX Arctic Ring

धमाकेदार बंडल के साथ आने वाला नया Arctic Ring लक रॉयल फ्री फायर मैक्स में कल यानी 2 मई से लाइव हो गया है। यह 15 मई तक चलेगा। ध्यान रखें कि स्पिन करने के लिए डायमंड की जरूरत होती है और डायमंड असली के पैसों से आते हैं। हर स्पिन के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

स्पिन की कीमत

  • बता दें कि एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है।
  • वहीं, 200 डायमंड खर्च करके प्लेयर्स 11 स्पिन कर सकते हैं।

हर स्पिन पर एक नया आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा। इस बात की कोई गांरटी नहीं है कि कितने और कौन से स्पिन पर आपको क्या रिवॉर्ड मिलेगा। इवेंट में एक अलग से एक्सचेंज सेक्शन भी मिल रहा है। अगर आपने पहले भी Ancient Rune कलेक्ट किए हैं तो आप इन्हें रिडीम कर सकते हैं।

रिवॉर्ड की लिस्ट

  • Arctic Blue Bundle
  • Ice Blue Bundle
  • Crimson Red Bundle
  • Flaming Red Bundle
  • Superstar Loot Box
  • Space Monster backpack
  • Ancient Rune Token
  • 2x Ancient Rune Tokens
  • 3x Ancient Rune Tokens
  • 5x Ancient Rune Tokens
  • 10x Ancient Rune Tokens

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • इसके बाद Luck Royale सेक्शन ओपन करें। फिर Arctic Blue ऑप्शन सिलेक्ट कर लें।
  • अब आप स्पिन करके डायमंड खर्च कर पाएंगे। टोकन एक्सचेंज करने के लिए एक्सचेंज बटन पर क्लिक करना होगा।

इस तरह भी पा सकते हैं फ्री आइटम

इन कॉस्मेटिक आइटम को इन-गेम स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें अधिक डायमंड खर्च करने होंगे। इवेंट के अलावा, गेमर्स फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड से भी आइटम पा सकते हैं। इनमें न तो उन्हें डायमंड खर्च करना होगा और न ही कोई टास्क पूरा करना पड़ेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।