Free Fire MAX में फ्री मिल रहे कई आइटम, पाने के लिए करना होगा यह
Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेम में नया इवेंट शुरू हो गया है। यह कुछ दिनों तक चलेगा।
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 27, 2023, 03:06 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX का यह नया इवेंट 30 जनवरी तक चलेगा।
- इसमें No RP कार्ड के साथ-साथ कई आिटम मिल रहे हैं।
- रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को टास्क पूरा करना होगा।
Free Fire MAX में अपडेट आने के बाद से कई नए इवेंट्स आए हैं। इनमें प्लेयर्स को धमाल रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena समय-समय पर नए-नए मिशन पूरे करने के बदले गेमर्स को एक से एक अच्छे रिवॉर्ड दे रहा है। इससे प्लेयर्स की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। ये इवेंट म सिर्फ प्लेयर्स को आइटम दिलाते हैं बल्कि उनके एक्सपीरियंस को भी मजेदार बनाते हैं।
Free Fire MAX New Event
फ्री फायर मैक्स के इंडियन सर्वर पर 23 जनवरी, 2023 को चार डे टास्क लाइव किए हैं। ये प्लेयर्स को No RP Drop Card, CS-Ranked प्रोटेक्शन कार्ड और Moon Flip emote पाने का मौका दे रहा है। यह टास्क 30 जनवरी, 2023 तक गेम में उपलब्ध रहेंगे।
चार डे टास्क के तहत फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को आने वाले दिनों में कई सरल मिशन जैसे कुछ गेम खेलना, डैमेज से निपटना और बहुत कुछ शामिल है। प्रत्येक दिन एक आइटम पेश किया जा रहा है और रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को संबंधित टास्क को पूरा करना होगा।
- पहला दिन – No RP Drop Card
- दूसरा दिन – Swagger Ownage Weapon Loot Crate
- तीसरा दिन – CS-Ranked Protection Card
- चौथा दिन – Moon Flip emote (सात दिन)
बता दें कि पिछला सेट पूरा हो जाने के बाद ही किसी विशेष दिन के मिशन ओपन किए जाएंगे। इवेंट की अवधि लंबी होने के कारण प्लेयर्स के पास टास्क पूरा करके रिवॉर्ड पाने के लिए कुछ दिनों का समय है।
इस तरह पाएं No RP Drop Card
- सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें। फिर सक्रीन पर सबसे
- ऊपर राइट साइड में आ रहे आइकन पर क्लिक करें।
- अब आप 4 Day Task सेक्शन में पहुंच जाएंगे। यहां मिशन देखें।
- इसके बाद बताए गए टास्क को पूरा करें। फिर इवेंट इंटरफेस पर जाएं और रिवॉर्ड आइकन पर क्लिक कर दें।
इन्हें प्राप्त करने के बाद कार्ड ऑटोमैटिक रूप से उपयोग किए जाएंगे। साथ ही, प्लेयर्स को बैटल रॉयल गेम के वॉल्ट सेक्शन से इमोट के ट्रायल कार्ड का यूज करना होगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।