Garena Free Fire MAX की बेस्ट एनिमेशन वाली ग्लू वॉल स्किन, देखें लिस्ट

Garena Free Fire में समय-समय पर नई ग्लू वॉल स्किन्स जुड़ती रहती हैं। कुछ ग्लू प्लेयर्स को काफी पसंद आती हैं। उनके एनिमेशन प्लेयर्स को लुभाते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 21, 2023, 10:07 AM (IST)

हाइलाइट

  • Garena Free Fire MAX में कई ग्लू वॉल स्किन्स मिलती हैं।
  • ये जीतने में प्लेयर्स की मदद करती हैं।
  • हर स्किन में एक अलग एनिमेशन मिलता है।

Garena Free Fire MAX में कई ऑटोमेटिक आइटम मिलते हैं। ग्लू वॉल स्किन भी उनमें से एक है। इसे प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। इनका यूज खुद को बचाने के लिए करते हैं। साथ ही, ग्लू वॉल की मदद से प्लेयर्स अपने दुश्मनों को आसानी से हरा भी सकते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई ग्लू वॉल स्किन्स उपलब्ध हैं। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

डेवलपर गरेना समय-समय स्टोर में लिजेंड्री और रेयर स्किन्स जोड़ता रहता है। नए-नए इवेंट के साथ विभिन्न एनिमेशन वाली ग्लू वॉल स्किन भी गेम में जुड़ती रहती हैं। इनका एनिमेशन प्लेयर्स को अपनी ओर खींचता है। आज हम यहां गेम में अभी तक जुड़ी अनोखे एनिमेशन वाली तीन बेस्ट ग्लू वॉल स्किन्स बताने वाले हैं। आइये, इनके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

Garena Free Fire MAX बेस्ट एनिमेशन वाली ग्लू वॉल स्किन

Stormbringer स्किन

Stormbringer स्किन बेहतरीन एनिमेशन वाली प्लेयर्स की पसंदीदा ग्लू वॉल स्किन में से एक है। Garena ने इसे Azure Dragon टॉप-अप इवेंट के साथ गेम में पेश किया था। प्लेयर्स 500 डायमंड खरीदकर इसके लिए क्लेम कर सकते थे। इस ग्लू वॉल स्किन में ग्रीन और गोल्ड कलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

Aurora Core स्किन

फ्री फायर मैक्स की बेस्ट ग्लू वॉल स्किन की लिस्ट में Aurora Core का नाम भी शामिल है। गेम में इवेंट्स के जरिए कई रेयर स्किन आती रहती हैं। फरवरी, 2022 में Squad Beatz टॉप-अप इवेंट में गरेना एक खास Aurora Core गेम में पेश की थी। इसे प्लेयर्स द्वारा काफी पसंद किया। Aurora Core ग्लू वॉल स्किन पर्पल, गोल्ड और ब्लू कलर कलर से बनी है। इसे 300 डायमंड खरीने पर रिवॉर्ड के रूप में दिया जा रहा है।

Cobra Strike स्किन

FreeFire MAX की बेस्ट एनिमेशन वाली ग्लू वॉल स्किन की लिस्ट में आखिरी नाम Cobra Strike स्किन का है। गेम में इसे खास त्यौहारों पर लाया जाता है। स्किन को फरवरी, 2023 में गेम में लाया गया था। यह कोबरा सीरीज के तहत आई थी। इसके साथ गेम में प्रसिद्ध कोबोर बंडल भी ऐड हुआ था। यह ग्लू वॉल स्किन लाल और काले कलर से बनी है। इसका एनिमेशन प्लेयर्स को काफी पसंद आता है। इसके अलावा भी गेम में कई तरह की स्किन्स आई हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।