Free Fire World Series 2023: शेड्यूल से लेकर टीमों तक, जानें सभी डिटेल

Free Fire World Series की शुरुआत 10 नवंबर, 2023 से हो जाएगी। इसमें भारत के साथ-साथ अन्य सभी रीजन की टीमें शामिल होंगी। 18 टीमों को तीन ग्रुप्स में बांटा जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 01, 2023, 02:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire World Series की शुरुआत 10 नवंबर, 2023 से हो जाएंगी।
  • फ्री फायर के इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 18 टीमें शामिल होंगी।
  • टूर्नामेंट में FFIC की विजेता टीमें में भाग ले सकती हैं।

Free Fire से भारत में बैन हटा दिया गया है। अब लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena नए नाम Free Fire India से इसे वापस ला रहा है। फ्री फायर इंडिया को 5 सितंबर, 2023 से डाउनलोड किया जा सकेगा। 31 अगस्त, को इसकी वापसी की घोषणा के साथ-साथ कंपनी ने Free Fire India Championship (FFIC) 2023 भी अनाउंस कर दी है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

इससे पहले जुलाई में कंपनी ने टूर्नामेंट Free Fire World Series भी घोषणा की थी। इसमें दुनिया भर के कई देशों की टीम शामिल हो रही हैं। टूर्नामेंट के शेड्यूल और फॉर्मट की घोषणा करते समय इसमें दो स्लॉट खाली रखे गए थे। तब कयास लगाया जा रहा था कि इस स्लॉट पर इंडिया की भी टीम भाग लेंगी। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

अब Free Fire India की वापसी और FFIC की अनाउंसमेंट भी इस तरफ इशारा कर रही कि FFWS 2023 में भारत की टीमें शामिल होंगी। FFIC 2023 की विजेता टीम को FFWS 2023 में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आइये, इस FFWS सीरीज का पूरी शेड्यूल और इसमें शामिल होने वाली टीमों के बारे में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Free Fire World Series में शामिल होने वाली टीमें

टूर्नामेंट में Liga Brasileira de Free Fire 2023 से तीन ब्राजील की टीमें शामिल होंगे। Free Fire League Latinoamerica 2023 से तीन, Free Fire Thailand Pro League 2023 से तीन टीमें, Free Fire Master League Season 8 से इंडोनेशिया की दो टीमें, Vietnam Free Fire League Summer 2023 की दो टीमें, MCPS Majors Season 6 से एक टीम FFWS Qualifier से पाकिस्तान की एक टीम और Free Fire MEA League Season 7 से एक टीम इस टूर्नामेंट में शामिल होंगी।

दो बचे हुए स्लॉट और टीमों के नाम आगे आने वाले समय में अनाउंस किए जाएंगे।

कब शुरू होगा टूर्नामेंट?

बता दें कि FFWS की शुरुआत 10 नवंबर, 2023 को हो जाएगी और यह थाईलैंड में 26 नवंबर तक चलेगा। इसमें अलग-अलग रीजन से टॉप 18 टीमें शामिल होंगी। 18 टीमों को तीन ग्रुप ए, बी और सी में बांच दिया जाएगा।

इसमें दो राउंड होंगे। पहला ग्रुप स्टेज 10-19 नवंबर के बीच और दूसरा ग्रैंड फाइनल 24-26 नवंबर के बीच खेला जाएगा। लोग इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।