Free Fire MAX में पाएं Gold coin और Brrr- booyah voice pack, जानें कैसे
Free Fire MAX Winter in Clock Tower इवेंट गेम में लाइव हो गया है। यह इवेंट कई दिनों तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर कई गोल्ड कोइन और रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है।
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 04, 2024, 11:17 AM (IST)
Free Fire MAX में OB47 Update के साथ garena नया Winterlands लेकर आया है। इसके साथ ही गेम में एक नया Winter in Clocktower इवेंट भी लाइव किया है। इसमें प्लेयर्स को Gold Coins और वॉयस पैक जैसे आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स को इसके लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नही हैं। उन्हें बस कुछ आसान से टास्क पूरे करने होंगे, जिसमें गेम खेलना शामिल है। इसके बाद वे रिव़र्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे। पूरी डिटेल के लिए यहां जानें।
Free Fire MAX Winter in Clock Tower
Free Fire MAX में Winter in Clock Tower इवेंट आज यानी 4 दिसंबर, 2024 को लाइव हो गया है और यह 10 दिसंबर, 2024 तक चलेगा। गेमर्स को अलग-अलग टास्क पूरे करने पर विभिन्न रिवॉर्ड मिल रहे हैं। गेमर्स को पहले टास्क पूरा करना होगा। उसके बाद रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना होगा, तब ही वे उस आइटम का यूज कर पाएंगे।
रिवॉर्ड और टास्क की लिस्ट
- BR/CS मोड में Clock Tower पर 1 दुश्मन को बाहर करने पर 1000 गोल्ड कोइन मिल रहे हैं।
- BR/CS मोड में Clock Tower पर 5 दुश्मनों का खात्मा करने पर प्लेयर्स को Brrr- booyah वॉयस पैक मिलेगा।
- 10 दुश्मनों को गेम से बाहर करने पर गेमर्स को Pocket Market Play card रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
इन आइटम के लिए ऐसे करें क्लेम
- गेमर्स को ऊपर बताए गए टास्क पूरा करने के बाद रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना होगा।
- फ्री फायर मैक्स में लॉग इन करके लॉबी में जाएं।
- लेफ्ट साइड में Events के सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर आपको Activities में जाना होगा।
- अब Winter in Clock Tower पर क्लिक करें।
- फिर रिवॉर्ड के सामने दिए गए बटन पर क्लिक कर दें।
गेमर्स के पास फ्री में आइटम पाने का अच्छा मौका है। किसी भी प्लेयर्स के लिए ऊपर बताए गए टास्क करने बहुत मुश्किल काम नहीं है। इस कारण गेमर्स को इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।