comscore

Free Fire MAX में फ्री मिल रहा Light Fest Banner और Weapon set, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX Warm Up Diwali इवेंट गेम में लाइव हो गया है। इस इवेंट में गेमर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इसकी खास बात है कि गेमर्स को इसके लिए डायमंड खर्च नहीं करने होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 11, 2024, 09:46 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में Warm Up Diwali इवेंट लाइव हो गया है। दिवाली पर लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में दिवाली के मौका पर कई इवेंट आने वाले हैं। डेवलपर Garena ने दिवाली से पहले ही एक खास इवेंट पेश किया है। इसमें प्लेयर्स को दिवाली एक्सक्लूसिव बैनर मिल रहा है। इसके अलावा, गेमर्स वेपन लूट क्रेट भी पा सकते हैं। इवेंट की खास बात है कि प्लेयर्स को डायमंड खर्च नहीं करने होंगे। वे बस कुछ आसान से टास्क पूरे करके आइटम अपने नाम कर सकते हैं। इस इवेंट डिटेल के लिए आगे पढ़ें। news और पढें: Free Fire Max में आज पाएं Motorbike Urban Scooter, आधे Diamonds की पड़ेगी जरूरत

Free Fire MAX Warm Up Diwali

फ्री फायर मैक्स में Warm Up Diwali इवेंट 11 अक्टूबर, 2024 यानी आज से शुरू हो गया है। यह 17 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल आइटम मिलेंगे। हर एक आइटम पाने के लिए प्लेयर्स को अलग-अलग टास्क करने होंगे, जो कि बहुत आसान है। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: प्लेयर्स के लिए जारी हुए लेटेस्ट कोड, बिना डायमंड के पाएं आकर्षक Rewards आज

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

टास्क और रिवॉर्ड लिस्ट

  • 60 मिनट गेम खेलने पर 2 लाइट डिस्प्ले मिलेंगे।
  • 100 मिनट गेम खेलकर गेमर्स Ruby Bride and Scarlet Groom Weapon loot Set दिया जाएगा।
  • 20 मिनट गेम खेलकर गेमर्स Light Fest Banner पा सकते हैं।

गेमर्स के लिए यह टास्क पूरा करना बहुत आसान है। वे आसानी से फ्री में धमाल आइटम अपने नाम कर सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में King of Gold इमोट पाएं Free, गेम में Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू

इवेंट तक पहुंचने का तरीका

  • गेमर्स ने Free Fire MAX इस इवेंट के लिए और दिवाली के अपकमिंग इवेंट के एक नया टैब Diwali 2024 लाइव किया है।
  • इस तक पहुंचने के लिए सबसे पहले Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद लॉग इन करें। फिर लेफ्ट साइड में दिए गए इवेंट सेक्शन पर टैप करें।
  • अब आपको Activities के पास Diwali 2024 का टैब दिखेगा। इस पर क्लिक कर दें।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको सबसे ऊपर Warm Up for diwali दिखेगा।
    इस पर जाएं।
  • फिर राइट साइड में सभी टास्क और रिवॉर्ड की लिस्ट होगी।
  • आप जो टास्क कर चुके हैं, उसके सामने दिए गए रिवॉर्ड के लिए क्लेम बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह आप रिवॉर्ड पा सकेंगे।