Free Fire MAX में मिल रही Goll Wall - Road Savvy, इस तरह पा सकते हैं आप

Free Fire MAX Wall Royale गेम में लाइव हो गया है। इसमें प्लेयर्स को Gloo Wall road savvy के साथ-साथ और भी कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 06, 2025, 09:51 AM (IST)

Free Fire MAX में एक नया इवेंट Wall Royale आया है। इसे लक रॉयल के तौर पर लाया गया है। इस लक रॉयल में यूजर्स को ग्लू वॉल स्किन पाने का मौका मिल रहा है। हर लक रॉयल की तरह इसमें भी प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। स्पिन के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत होगी। हालांकि, प्लेयर्स बहुत ही कम डायमंड खर्च करके एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Wall Royale

Free Fire MAX में Wall Royale लाइव हो गया है। यह अगले 6 दिनों तक चलेगा। इसमें गेमर्स को कई आइटम पाने का मौका मिल रहा है। प्लेयर्स ग्रैंड प्राइड के साथ-साथ अन्य प्राइज भी पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

इस ग्रैंड प्राइज में Goll Wall - Road Savvy, Gloo Wall - Shamrock Explosion, Gloo Wall- Disco Fiasco और Gloo Wall - Animal Rascal शामिल है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

अन्य प्राइड की लिस्ट में Cheerleader (Top), Student Gambler (Pant) और बहुत कुछ है। बता दें कि यह तय नहीं हैं किस स्पिन पर क्या रिवॉर्ड मिलेगा। यह पूरी तरह से प्लेयर के लक पर निर्भर करता है। प्लेयर्स को तब तक स्पिन करते रहना चाहिए, जब तक उन्हे अपना पसंदीदा प्राइज न मिल जाए। हालांकि, 50 स्पिन पर गेमर्स को ग्रैंड प्राइज मिलेगा। साथ ही, ग्रैंड प्राइज रिपीट नहीं होगा।

स्पिन की कीमत

  • एक स्पिन की कीमत 9 डायमंड है।
  • 10 + 1 स्पिन की कीमत 90 डायमंड है।

कैसे करें स्पिन?

  • फ्री फायर मैक्स में ग्लू वॉल स्किन पाने के लिए लॉग इन करने के बाद लॉबी में जाना होगा।
  • इसके बाद लेफ्ट साइड में Luck Royale का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करते ही सभी लक रॉयल की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • इसमें से Wall Royale पर क्लिक करें।
  • अब स्पिन करते जाएं और रिवॉर्ड हासिल कर लें।

इस तरह तब तक स्पिन करते जाएं, जब तक ग्रैंड रिवॉर्ड हासिल न कर लें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।