Free Fire MAX Trogon X AC80 Ring इवेंट लाइव, फ्री पाएं 4 Gun Skin
Free Fire MAX Trogon X AC80 Ring इवेंट गेम में लाइव हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को एक या दो नहीं चार गन स्किन पा सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: May 29, 2025, 11:25 AM (IST)
Free Fire MAX Trogon X AC80 Ring इवेंट प्लेयर्स को कई धमाकेदार रिवॉर्ड जैसे Gun Skin दे रहा है। प्लेयर्स को इस इवेंट में एक या दो नहीं बल्कि 4 गन स्किन मिल रही हैं। हालांकि, प्लेयर्स को इस इवेंट में गन स्किन सीधा रिवॉर्ड के तौर पर नहीं मिल रही हैं। पहले गेमर्स को टोकन कलेक्ट करने होंगे। उसके बाद गेमर्स उन टोकन के जरिए गन स्किन पा सकते हैं। आइये, गन स्किन पाने का पूरा तरीका जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Free Fire MAX Trogon X AC80 Ring Event
Free Fire MAX Trogon X AC80 Ring इवेंट अगले 15 दिनों और 16 घंटे तक चलेगा। इस इवेंट को लक रॉयल के तौर पर लाया गया है। अन्य लक रॉयल की तरह ही गेमर्स को इस लक रॉयल में भी स्पिन करना होगा। स्पिन करने पर गेमर्स को टोकन मिलेंगे। टोकन को एक्सचेंज करके गेमर्स गन स्किन पा सकते हैं। अलग-अलग गन स्किन के लिए विभिन्न संख्या में टोकन की जरूरत होगी।
रिवॉर्ड की पूरी लिस्ट
- Trogon - Bermuda Flashback
- AC80 - Phantasmal Touch
- AC80 - Phantasmal Claws
- Trogon - Serrated Rose
कितने टोकन पर मिलेगी कौन सी गन स्किन?
- Trogon - Serrated Rose और Trogon - Bermuda Flashback
गन स्किन पाने के लिए 225-225 टोकन की जरूरत होगी।
- AC80 - Phantasmal Touch और AC80 - Phantasmal Claws गन स्किन पाने के लिए 200-200 टोकन की जरूरत होगी।
कैसे करें एक्सचेंज?
- गन स्किन पाने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करना होगा।
- उसके बाद लॉबी के लेफ्ट साइड में Luck Royale का ऑप्शन दिखेगा।
- इस पर क्लिक करें। फिर इस इवेंट के लिए दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब इवेंट पेज पर गेमर्स को राइट साइड में एक्सचेंज स्टोर दिखेगा। यहां से टोकन को एक्सचेंज कर सकते हैं।
स्पिन की कीमत
- एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है।
- 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है।
इस तरह आप कई आइटम पा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।