Free Fire MAX का ट्रैनिंग मोड बना देगा आपको प्रो प्लेयर, जानें क्या है यह
Free Fire MAX के ट्रैनिंग मोड के जरिए आप अपनी गेमिंग स्किल को सुधार सकते हैं। साथ ही, प्लेयर्स अपने गेमप्ले को भी बेहतर बना सकते हैं। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 10, 2024, 06:43 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX के ट्रैनिंग मोड के जरिए आप अपनी गेमिंग स्किल को सुधार सकते हैं। साथ ही, प्लेयर्स अपने गेमप्ले को भी बेहतर बना सकते हैं। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई कॉस्मेटिक आइटम जैसे कैरेक्टर, गन, इमोट और बहुत कुछ मिलता है। इसके अलावा, लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में विभिन्न मोड भी दिए जाता हैं। इसके साथ ही गेम के डेवलपर Garena ने एक ट्रैनिंग मोड भी इस गेम में जोड़ा है। गेमर्स इस ट्रैनिंग मोड के जरिए अपनी गेम खेलकर अपनी स्किल को और भी बेहतर बना सकते हैं। नए प्लेयर्स को यह रैंक पुछ करने और प्रो प्लेयर्स का सामना बेहतर ढंग से करने में मदद करता है। प्लेयर्स के लिए गेमप्ले को सुधारने का सबसे अच्छा और आसान तरीका ट्रैनिंग मोड है। आइये, इसके बारे में जानते हैं।
Free Fire MAX Training Mode
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गरेना फ्री फायर मैक्स के ट्रैनिंग मोड में तीन डिविजन में बांटा गया है। इससे प्लेयर्स अपनी अलग-अलग स्किल के लिए प्रैक्टिस कर सकते हैं। इन तीन डिवीजन में Combat Zone, Social Zone और Traget Zone शामिल हैं।
Target Zone
Target Zone में प्लेयर्स विभिन्न टार्गेट को शूट करके अपने लक्ष्य के लिए प्रैक्टिस कर सकते हैं। साथ ही, वे उस जगह के लिए जरूरी वेपन्स भी सिलेक्ट कर सकते हैं।
Social Zone
इस सोशल जोन में प्लेयर्स फ्री फायर मैक्स के अलग-अलग एक्शन जैसे Ropeway को एक्सप्लोर कर सकते हैं। प्रैक्टिस के लिए सोशल जोन में सभी व्हीकल मौजूद होते हैं।
Combat Zone
Free Fire MAX के इस जोन में प्लेयर्स अपनी वेपन स्किल को सुधार सकते हैं। प्रैक्टिस के समय वे अन्य रियल प्लेयर्स पर टेस्ट कर सकते हैं।
ट्रैंनिंग मोड तक पहुंचने का तरीका
- Free Fire MAX के ट्रैनिंग जोन में जाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस पर गेम ओपन करें।
- उसके बाद होम पेज पर आपको सबसे ऊपर मोड चैंज का ऑप्शन मिलेगा।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे मोड आ जाएंगे। आपको सिर्फ Training ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह स्क्रीन पर सबसे नीचे मिलेगा।
- फिर Start बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही ट्रैनिंग मोड ओपन हो जाएगा।
आप यहां प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे आपकी स्किल और खेलने का तरीका में सुधार होगा। इससे आप प्रो प्लेयर की लिस्ट में भी शामिल हो सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।